Publish Date: Thu, 19 Jan 2023 (12:18 IST)
Updated Date: Thu, 19 Jan 2023 (12:28 IST)
अमलनेर- Shri Mangal Dev Grah Mandir । महाराष्ट्र के जलगांव के पास अमलनेर में मंगल देव ग्रह का प्राचीन और जागृत मंदिर है। यहीं पर गणेशजी की जयंती पर यानी 25 जनवरी 2023 बुधवार के दिन शुभ मुहूर्त में मंगल ग्रह सेवा संस्थान द्वारा भगवान गणेश की चार अभिषेक मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
गणेशजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है। अभिषेक के लिए मंगलग्रह सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के ममूराबाद से पंचधातु से बनी चार गणेश प्रतिमाएं लेकर आया है। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक इस गणेश प्रतिमा की पूजा की जाएगी।
राजेंद्र फड़के, दल परिवार समूह के प्रमुख प्रेम कोकटा, पूर्व जिला. डब्ल्यू सदस्य प्रताप पाटिल इस पूजा में शामिल होंगे।