Hanuman Chalisa

मंगल ग्रह कब करेंगे राशि परिवर्तन, 12 राशियों का भविष्यफल

Webdunia
शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (18:31 IST)
Mangal margi fal : मंगल ग्रह का हमारी धरती पर स्पष्ट प्रभाव पड़ता है। मंगल जब भी राशि परिवर्तन करता है, मार्गी या वक्री होता है तो उसका धरती के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही राशियों पर भी शुभ और अशुभ असर देखने को मिलता है। ज्योतिष के अनुसार लगभग ढाई महीने बाद मंगल 13 जनवरी 2023 शुक्रवार की रात को करीब 12 बजकर 07 मिनट पर मार्गी होंगे।
 
13 नवंबर 2022 से मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर कर रहा है जो अब 13 मार्च 2023 तक इसी राशि में रहेगा।
 
मेष राशि | Aries: मंगल आपकी राशि में दूसरे भाव में वक्री थे लेकिन अब मार्गी हैं जिससे आपको राहत मिलेगी। अब आप जिस समस्या का सामना कर रहे थे उससे मुक्ति मिलेगी। बस अब आपको वाहन चलाते वक्त सावधानी रखना है और सेहत का ध्यान रखना है। आर्थिक रूप से अब आप मजबूत होंगे।
 
वृषभ राशि | Taurus: मंगल आपकी राशि के प्रथम भाव में वक्री थे जो अब मार्गी होंगे। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। स्वभाव में परिवर्तन होगा। किसी भी प्रकार के लेन देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में थोड़ा सुधार होगा। साझेदारी के व्यापार में भी सावधानी रखें। हालांकि आप सभी समस्याओं से निपटने में सक्षम होंगे।
 
मिथुन राशि | Gemini: मंगल आपकी राशि के बारहवें भाव में वक्री थे और अब मार्गी हो रहे हैं। यानी आपको अब राहत मिलेगी। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको साझेदारी के व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा और दांपत्य जीवन में भी तनाव रहेगा। सतर्क रहें।
 
कर्क राशि | Cancer: मंगल आपकी राशि के ग्यारहवें में वक्री थे लेकिन अब मार्गी हो रहे हैं। अब आपको राहत मिलेगी और नौकरी या व्यापार में अब सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। करियर में सफलता मिलेगी। धन संबंधी समस्या का समाधान होगा। सेहत में भी सुधार होगा। कुल मिलाकर अब अच्छा होगा।
 
सिंह राशि | Leo sun sign: मंगल आपकी राशि के दसवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में कार्यक्षेत्र में अब उन्नति देखने को मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में उन्नति होगी। पारिवारिक सुख में विस्तार होगा। सर्जन, रियल एस्टेट और सेना से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
 
कन्या राशि | Virgo: मंगल आपकी राशि के नौवें भाव में मार्गी होंगे। पिता और भाग्य का साथ मिलेाग। छोटे भाई-बहनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
तुला राशि | Libra: मंगल आपकी राशि के आठवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। वाद विवाद से दूर रहें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। कुल मिलाकर इस अवधि में सतर्क रहें। हालांकि पहले की अपेक्षा घटना दुर्घटना, वाद विवाद में राहत मिलेगी।
 
वृश्चिक राशि | Scorpio: मंगल आपकी राशि के सातवें में मार्गी होगा। दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव में राहत मिलेगी। साझेदारी के व्यापार में भी अब पहले की अपेक्षा थोड़ा बहुत सकारात्मक देखने को मिलेगा। हालांकि नौकरी या खुद के व्यापार में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपको संयमित रहने की जरूरत है।
 
धनु राशि | sagittarius: मंगल आपकी राशि के छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में आपको शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। कानूनी मामले सुलझेंगे। सभी तरह के रोग में सुधार होगा। करियर में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग भी बनेंगे।
 
मकर राशि | Capricorn: मंगल आपकी राशि के पांचवें में मार्गी होंगे। करियर और शिक्षा से जुड़े लोगों को फायदा होगा। परिवार से संबंधों में सुधार होगा। नौकरी और व्यापार के लिए मिलाजुला समय रहेगा।
 
कुंभ राशि | Aquarius: मंगल आपकी राशि के चौथे भाव में मार्गी होंगे। भूमि, संपत्ति और वाहन में लाभ होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। माता की सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी।
 
मीन राशि | Pisces: मंगल आपकी राशि के तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप भाई-बहनों से संबंध में सुधार होगा। सेहत में भी सुधार होगा। धर्म और ज्योतिष की और रुझान बढ़ेगा। आप अपने क्षेत्र में अपने परिश्रम से सफलता अर्जित करने में सफल होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

हारे का सहारा से कीर्तन जैम तक: खाटू श्याम और जगन्नाथ जी के प्यार में क्यों पागल है Gen Z?

Gen Z And Krishna: जेन-जी का क्या है श्रीकृष्ण से कनेक्शन?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

29 August Birthday: आपको 29 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख