Hanuman Chalisa

Amalner : मंगल देव की कृपा से 2 करोड़ रुपए की फैक्ट्री हुई शुरू

Webdunia
शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (15:28 IST)
Mangal Mangal Grah Mandir Amalner : महाराष्ट्र के पास अमलनेर में स्थित श्री मंगल ग्रह का एक प्राचीन मंदिर है। कहते हैं कि इस मंदिर में हर वर्ग और समाज के लोग प्रति मंगलवार को आकर मंगल देव के समक्ष हाजिरी लगाते हैं। खासकर मांगलिक दोष से पीड़ित लोग, राजनीतिज्ञ, किसान, ब्रोकर, पुलिस, सैनिक, सिविल इंजीनियर के साथ ही जिन लोगों को किसी भी प्रकार का कोई रोग है तो वे भी मंगल देव के मंदिर में आकर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं।
 
मंदिर से जुड़े सेवकों और भक्तों का मानना है कि यह धरती पुत्र मंगल देव का यह बहुत ही जागृत स्थान है जहां पर पंचमुखी हनुमानजी के साथ ही भू-माता भी विराजमान हैं। मंदिर में बार-बार आने वाले भक्तों में एक भक्त ने मंगल देव के दर्शन और पूजन करने के बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यहां पर आने के बाद हमारे जीवन की समस्याओं का समाधान हुआ और यहां आकर बहुत ही शांति का अनुभव होता है।
मुंबई से पधारे भूषण मधुकर माली ने बताया कि मैं 10 साल में मंगल ग्रह मंदिर में आ रहा हूं और अभिषेक करवा रहा हूं। अभिषेक करके मुझे बहुत अच्छा अनुभव आ रहा है मैंने लगभग 2 करोड़ के आसपास एक फैक्ट्री खरीदी है और अब वह बहुत ही अच्छे से संचालित हो रही है। यहां बहुत अच्छे से अभिषेक कराया जाता है।
 
उल्लेखनीय है कि यहां पर मंगल देव की 5 तरह की पूजा होती है- पंचामृत अभिषेक, सामूहिक अभिषेक, एकल अभिषेक, हवनात्मक पूजा और भोमयाज्ञ पूजा। कहते हैं कि यहां पर मंगलवार को आकर की गई मंगल पूजा और अभिषेक से शर्तिया मंगल दोष से मुक्ति मिल जाती है और जातक सुखी वैवाहिक जीवन यापन करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वैशाख महीना किन देवताओं की पूजा के लिए है सबसे शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

बैसाखी कब है, क्या है इसका महत्व, जानिए खास 5 बातें

सभी देखें

धर्म संसार

15 April Birthday: आपको 15 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवी कुब्जिका जयंती: तंत्र साधना और वक्रेश्वरी की महिमा का महापर्व

सूर्य का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों को रहना होगा थोड़ा संभलकर

बुध प्रदोष व्रत: बुद्धि, वाणी और व्यापार में सफलता के लिए रखें व्रत

अगला लेख