Hanuman Chalisa

मंगल ग्रह के यंत्र को घर में रखने से क्या होगा?

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (10:25 IST)
Mangal Grah Mandir Amalner : महाराष्ट्र के जलगांव जिले के धुले के पास अमलनेर में मंगल ग्रह का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में मंगल दोष शांति के लिए प्रति मंगलवार पूजा और अभिषेक होता है। इसी के साथ ही यहां पर मंगल ग्रह से संबंधित पवित्र वस्तुएं भी मिलती है। जैसे इत्र, पौधे, प्रसाद आदि। इसी के साथ ही यहां पर एक चमत्कारिक यंत्र भी मिलता है।
 
यहां मिलने वाला मंगल यंत्र को कार्य सिद्धि करने वाला माना जाता है। यह यंत्र तांबे के एक चौकोर पत्तर पर त्रिभुजाकार में खुदा होता है। इस यंत्र को घर में रखने से कुंडली में यदि मंगल दोष है तो उसका समाधान होता है और साथ ही इस यंत्र के प्रभाव से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। 
 
मान्यता के अनुसार यह मंगल यंत्र जातक को घटना-दुर्घटना से भी बचाता है। सिद्ध किया हुआ यह यंत्र क्रोध को भी काबू में रखता है। यह विवाह में आ रही बाधा या वैवाहिक जीवन में आ रही बाधा को भी दूर करता है। यह किसी को अपने कर्ज चुकाने में भी सक्षम बनाता है। अर्थात कर्ज से मुक्ति दिलाता है।
कहा जाता है कि यह यंत्र गर्भवती महिलाओं के लिए बच्चे की सुरक्षित डिलीवरी के लिए एक प्रभावी है। यह मातृत्व से वंचित सभी बाधाओं को भी समाप्त करता है। इस यंत्र से जादू टोने के प्रभाव भी समाप्त होता है।
 
उल्लेखनीय है कि यहां से सिद्ध किया हुआ यंत्र ले जाने के बाद इस यंत्र की मंगल देव के साथ घर में शुद्धिकरण करने के बाद मंगलवार को विधिवत स्थापना करनी चाहिए तभी यह प्रभाव देता है। यंत्र को सामने रखकर 21 बार मंगल देव के बीज मंत्र का जाप भी करना चाहिए। फिर विधिवत पूजा करके इसे स्थापित करना चाहिए।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 जून, 2026)

18 June Birthday: आपको 18 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

12 वर्षों के बाद बृहस्पति का गुरु पुष्य योग के दिन पुष्‍य नक्षत्र में गोचर, तुरंत करें 5 उपाय

प्रद्युम्न चतुर्थी 2026: जानिए व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

अगला लेख