मंगलदेव के मंदिर में महापूजा से मिली नई ऊर्जा : डॉ. केजे श्रीनिवास

वेस्ट इंडीज में भारत के राजदूत डॉ. केजे श्रीनिवास ने की पूजा और आरती

Webdunia
बुधवार, 18 जनवरी 2023 (18:44 IST)
अमलनेर- Shri Mangal Dev Grah Mandir । कुछ दिनों पूर्व वेस्ट इंडीज में भारतीय राजदूत डॉ. केजे ने महाराष्ट्र के जलगांव के पास अमलनेर में स्थित मंगलदेव मंदिर में मंगलदेव का दर्शन किए। यहां उन्होंने भूमिपुत्र मंगलदेव की पूजा अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि मंगलदेव का मंदिर एक ऐसी जगह है जहां हमारे मन को शांति मिलती है। इसलिए मैंने अमलनेर के मंगलग्रह मंदिर में महापूजा की। मैंने महसूस किया कि मेरे अंदर एक नई ऊर्जा का प्रवाह हो रहा है।
 
मंगलवार को डॉ. केजे श्रीनिवास ने सुबह करीब पांच बजे मंगलदेव की महापूजा की। उन्होंने पूजा के बाद अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर में आकर उनके मन को शांति मिली है। इसी स्थान पर यहां के गुरुजी ने मेरी पूजा करने का महत्व भी स्पष्ट रूप से समझाया। इस प्रकार की पूजा हर जगह नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि मंगल ग्रह मंदिर में पूजा करने के बाद मैंने खुद को फिर से ऊर्जावान महसूस किया। महापूजा के बाद डॉ. केजे श्रीनिवास ने महाआरती भी की। 
 
डॉ. श्रीनिवास विशेष महापूजा के लिए वेस्टइंडीज से अमलनेर आए थे। वे मंदिर के प्राकृतिक वातावरण से अभिभूत हुए। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा महसूस की जा सकती है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 2025 में अब कब बन रहे हैं युद्ध के योग?

8 वर्षों तक बृहस्पति करेंगे अतिचारी गोचर, क्या होगा इन आठ वर्षों में?

क्या ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन से हो चुकी है तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत, इस तारीख तक मिट जाएगा पाकिस्तान

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

राक्षसों के नाम पर रखे हैं भारत के इन शहरों के नाम, जानिए कौनसे हैं ये शहर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 16 मई 2025, जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

वृषभ संक्रांति के इन उपायों से मिलेगा नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में उन्नति

16 मई 2025 : आपका जन्मदिन

16 मई 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

अगला लेख