dharma sangrah
✕

Amalner: देश का एकमात्र मंगल ग्रह मंदिर जहां लगा है फॉगिंग सिस्टम

Webdunia
मंगलवार, 4 अप्रैल 2023 (10:56 IST)
Mangal Mangal Grah Mandir Amalner : महाराष्ट्र के जलगांव जिले में धुले के पास अमलनेर में मंगल ग्रह का प्राचीन और जागृत मंदिर है। यहां पर प्रति मंगलवार को हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने और अभिषेक कराने के लिए आते हैं। दर्शन करने के लिए किसी भी प्रकार का वीआईपी शुल्क नहीं लिया जाता सभी को लाइन में लगकर दर्शन करना होते हैं।

जलगांव जिले में अधिकतर समय गर्मी का मौसम रहता है और गर्मी में तो यहां पर और भी ज्यादा गर्मी रहती है। दर्शन की कतार में खड़े भक्तों को गर्मी नहीं लगे इसके लिए मंगल ग्रह सेवा संस्थान द्वारा यहां पर भक्तों की सुविधा के लिए फॉगिंग सिस्टम लगाया गया है तो आसपास के वातावरण को ठंडा बनाए रखता हैं। भक्तों को गर्मी से राहत मिलती है और वे परेशान हुए बगैर मंगलदेवता के दर्शन करते हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगल ग्रह मंदिर में मंगल दोष और मांगलिक दोष की शांति के लिए देश विदेश से हजारों की संख्या में लोग आते हैं जहां पर अभिषेक द्वारा मंगल की शांति की जाती है। जो लोग मांगलिक हैं या जिनका विवाह नहीं हो रहा है उनके लिए यहां पर मंगल की सामूहिक और विशेष पूजा होती है। कहते हैं कि यहां पर मंगलवार को आकर की गई मंगल पूजा और अभिषेक से शर्तिया मंगल दोष से मुक्ति मिल जाती है और जातक सुखी वैवाहिक जीवन यापन करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

सभी देखें

धर्म संसार

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

अगला लेख