Hanuman Chalisa

Amalner : मंगल ग्रह मंदिर अमलनेर में भूमि संबंधी समस्या का होता है समाधान

Webdunia
मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (17:30 IST)
Mangal Grah Mandir Amalner
Mangal Mangal Grah Mandir Amalner : महाराष्ट्र में जलगांव के पास अमलनेर में स्थित श्री मंगल देव ग्रह का एक प्राचीन मंदिर है। यहां पर हर मंगलवार के दिन हजारों की संख्या में लोग मंगल दोष की शांति के लिए आते हैं। इसी के साथ ही यहां पर जिन लोगों को भूमि संबंधी परेशानी आती है वे भी मंगल देव के मंदिर में अभिषेक करने के बाद अपनी समस्या से मुक्ति पाते हैं। ऐसे ही एक भक्त ने अपना अनुभव साझा किया।
 
मंदिर से जुड़े भक्तों का मानना है कि यह धरती पुत्र मंगल देव का जागृत स्थान है। जहां पर पंचमुखी हनुमानजी के साथ ही भू-माता के साथ मंगल देव विराजमान हैं। मंदिर में बार-बार आने वाले भक्तों ने भी मंगल देव के दर्शन और पूजन करने के बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यहां पर आने के बाद हमारे जीवन की समस्याओं का समाधान हुआ और यहां आकर बहुत ही शांति का अनुभव होता है।
 
एक भक्त गोरखनाथ सुरेश चौधरी ने बताया कि मैं यहां अमलनेर का निवासी हूं। यहां मंगल ग्रह मंदिर में बड़ी संख्या में लोग आते हैं और जो मांगलिक हैं वे यहां पर आकर अभिषेक करते हैं या पूजा करते हैं। वैसे ही मैं भी यहां दर्शन और पूजा के लिए आता हूं। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की ऐसी भावना है कि उनकी मन की जो मनोकामना है वह पूर्ण हो जाती है। 
 
उन्होंने कहा कि ऐसा कहते हैं कि मंगल भू माता के पुत्र हैं और भूमि से संबंधित जो भी कार्य है वह सफल होते हैं। मेरे पास भी जमीन का एक टुकड़ा था जो 20-25 साल से ले रखा था। उसका कोई अच्छा खरीदार नहीं मिल रहा था। कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि इसका क्या करना है। तब मैंने मंगलदेव से मन्नत मांगा कि इसका क्या करना है, आप सी रास्ता बताओ। फिर मंगलदेव ने ही यह विचार दिया होगा कि आज मैंने वहां पर 'मंगल कार्यालय' का काम शुरू किया है। जहां पर अब मेरा काम अच्छा चल रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि यहां पर मंगल देव की 5 तरह की पूजा होती है- पंचामृत अभिषेक, सामूहिक अभिषेक, एकल अभिषेक, हवनात्मक पूजा और भोमयाज्ञ पूजा। कहते हैं कि यहां पर मंगलवार को आकर की गई मंगल पूजा और अभिषेक से शर्तिया मंगल दोष से मुक्ति मिल जाती है और जातक सुखी वैवाहिक जीवन यापन करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (1 अप्रैल, 2026)

02 अप्रैल 2026 को सिर्फ एक बार पढ़ लें हनुमान जी का यह सिद्ध मंत्र, बड़े से बड़ा शत्रु भी टेक देगा घुटने

01 April Birthday: आपको 1 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान जयंती 2026: 2 अप्रैल को बन रहा है दुर्लभ योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

अगला लेख