Hanuman Chalisa

मंगल ग्रह सेवा संस्थान द्वारा अमलनेर बस स्टैंड का किया जाएगा कायापलट

Webdunia
मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (16:27 IST)
Mangal Graha Mandir Amalner: महाराष्ट्र के जलगांव जिला में अमलनेर नामक स्थान पर मंगल ग्रह का विश्‍व प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर प्रति मंगलवार को हजारों की संख्या में भक्तजन आकर मंगल दोष की शांति कराते हैं। हाल ही में मिली एक जानकारी के अनुसार मंगलग्रह सेवा संस्थान ने यहां के बस स्टैंड की काया पलटने के कार्य को हाथ में लिया है।
 
बताया जाता है कि यहां के बस स्टैंड को मंगलग्रह सेवा संस्था ने गोद ले लिया है। बस स्टेशन के समग्र नवीनीकरण और बदलाव का उद्घाटन 7 जुलाई को नामदार अनिल पाटिल के तत्वावधान में एक पेड़ लगाकर किया गया।
 
जलगांव जिला संभागीय नियंत्रक भगवान जगनोर, संभागीय परिवहन अधिकारी दिलीप बंजारा, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक माधव देवधर, आगर प्रबंधक इमरान पठान, श्रमिक नेता ए.टी. पाटिल, मंगलग्रह सेवा संस्था के अध्यक्ष दिगंबर महाले, उपाध्यक्ष एस. एन. पाटिल, सचिव एस. बी. बाविस्कर, संयुक्त सचिव दिलीप बहिरम, कोषाध्यक्ष गिरीश कुलकर्णी, ट्रस्टी अनिल अहिरराव, आनंद महाले, नीलेश महाजन, राहुल पाटिल, निर्माण सलाहकार संजय पाटिल, हरियाली सलाहकार सुबोध पाटिल और अन्य उपस्थित थे।
 
मंगलग्रह सेवा संस्था द्वारा रंग-रोगन, सौन्दर्यीकरण, अद्यतनीकरण, वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण, लघु उद्यान का निर्माण, ज्ञानवर्धक चित्रों एवं मूर्तियों का निर्माण, पीने के लिए 24 घंटे आरओ का पानी, स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए हिरकणी कक्ष, पुस्तकालय, नवीनीकरण जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शौचालय आदि का सौंदर्यीकरण संस्था द्वारा कराया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध का मीन राशि में प्रवेश: इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकता है खतरा, रहें सतर्क

अगले 7 साल की डराने वाली भविष्यवाणी! क्या आने वाला है बड़ा संकट?

केदानाथ और बद्रीनाथ मंदिर धाम जाने से पहले कर लें ये जरूरी 5 तैयारियां

खप्पर योग बना खतरनाक: 4 राशियों को नुकसान, 4 को मिलेगा बड़ा लाभ

छोटा चारधाम यात्रा 2026: कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट? जानें यात्रा की पूरी तारीख

सभी देखें

धर्म संसार

16 April Birthday: आपको 16 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या?

गुरु अंगद देव जयंती, जानें सिख धर्मगुरु के बारे में 10 अनजानी बातें

अक्षय तृतीया पर बिना पंचांग देखे करें शुभ काम! जानें पूजा विधि, घर लाएं अटूट संपन्नता

अगला लेख