Hanuman Chalisa

मकर संक्रांति पर आज से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें तिथि, वाहन और इस बार के शुभ संयोग

Webdunia
shubh sankranti 2022
 
आज मकर संक्रांति (Makar sankranti 2022) है। इस बार मकर संक्रांति का वाहन सिंह और उपवाहन अश्व है। इस दिन नौ ग्रहों के राजा सूर्य अपना राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही देशभर में 'मकर-संक्रांति' के पर्व तथा मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार आज नदी में स्नान करते समय कुटे तिल का उबटन लगाकर स्नान करना एवं तिल से बनी वस्तुओं दान, कंबल एवं वस्त्रादि का दान करना श्रेयस्कर रहेगा। 
 
सनातन धर्म में सूर्यदेव (Lord Sun) की उपासना (Sun Worship) वैदिक काल से चली आ रही है। मकर संक्रांति (Makar sankranti) भगवान सूर्यदेव का त्योहार है। प्रतिवर्ष की तरह वर्ष 2022 में मकर संक्राति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्यदेव के उत्तरायन होने से शुभ कार्यों की शुरुआत भी हो जाएगी। सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मकर संक्रांति पर्व को गंगा स्नान, सूर्य उपासना, पतंगबाजी का उत्सव और दान-धर्म के साथ ही खिचड़ी के लिए भी जाना जाता है। 
 
14 जनवरी को सूर्यदेव मकर राशि (Makar Rashi) में गोचर करेंगे, जहां उनके पुत्र शनिदेव (Shanidev) पहले से ही विराजमान हैं। ज्योतिष के अनुसार करीब 29 साल बाद 14 जनवरी को सूर्य और शनि ग्रह का मकर राशि में होना एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। इससे पूर्व में यह संयोग सन् 1993 में बना था। उस समय भी शनि और सूर्य एकसाथ मकर राशि में विराजमान थे। 
 
14 जनवरी 2022, शुक्रवार को संक्रांति काल (Sankranti Kaal) 14.42 मिनट रहेगा। इसका पुण्यकाल दोपहर 02.43 से शाम 05.45 तक रहेगा, जिसकी पुण्य काल कुल अवधि 03 घंटे 02 मिनट तक रहेगी। और महा पुण्यकाल का समय दोपहर 02.43 मिनट से रात्रि 04.28 मिनट तक रहेगा तथा महा पुण्यकाल (Sankranti Punyakaal) की अवधि कुल 01 घंटा 45 मिनट तक रहेगी।
 
जानिए शुभ मुहूर्त- 
14 जनवरी 2022, शुक्रवार 
संक्रांति काल- 14.42 मिनट।
 
पुण्यकाल - दोपहर 02.43 से शाम 05.45 तक।
 
पुण्य काल अवधि- कुल 03 घंटे 02 मिनट तक। 
 
महा पुण्यकाल- दोपहर 02.43 से रात्रि 04.28 तक 
 
महा पुण्यकाल अवधि- 01 घंटा 45 मिनट तक। 
 
14 जनवरी 2022 संक्रांति स्नान- 
सुबह- 14.12.26 से
 
अभिजीत मुहूर्त- 11.46 एएम से 12.29 पीएम तक। 
 
अमृत काल- 04.40 पीएम से 06.29 पीएम तक।
 
ब्रह्म मुहूर्त- 05.38 एएम से 06.26 एएम 
 
विजय मुहूर्त- 01.54 पीएम से 02.37 पीएम तक।
 
गोधूलि बेला- 05.18 पीएम से 05.42 पीएम तक।
 
आज का शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक रहेगा। 
 
आज का राहुकाल- प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक रहेगा।
 
आज का सूर्य मंत्र- 'ॐ घृणि सूर्याय नम:' 
- मंत्र का 108 बार रुद्राक्ष की माला से जाप करें। 
 
मांग‍लिक कार्यों के मुहूर्त- Vivah Muhurat January 2022
 
जनवरी 2022 में यानी नए साल की शुरुआत में 22, 23, 24 और 25 तारीख को मांगलिक कार्य करना बेहद शुभ रहेगा।

Makar sankranti 2022

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Vat Savitri Purnima 2026: सुहागिनें नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त, इस दिन बरगद पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 जून, 2026)

29 June Birthday: आपको 29 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 जून, 2026)

अगला लेख