suvichar

मकर संक्रांति पर किस अन्न के दान से मिलेगा क्या लाभ

ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय दुबे
विशेष अन्न के दान से होंगे खास ग्रह मजबूत 
 
मकर संक्रांति दान, पुण्य और पूजा का पर्व है। इस दिन विशेष अन्न के दान से कोई खास ग्रह मजबूत होता है। पेश है दिलचस्प जानकारी.... 
 
1.गेंहू और चना  
दोनों ही मजबूती और दृढ़ता के सूचक हैं। गेंहू और चना दान करने से घर में स्थिरता आती है। गेंहू सूर्य से संबंधित अनाज है और चना देव गुरु बृहस्पति से संबंधित है। सक्रांति के दिन इन्हें दान करने से भूमि लाभ, संतान लाभ होता है। व्यापार व नौकरी में स्थिरता आती है।  
 
मंत्र : ॐ सूर्याय नमः 
 
2.जौ और तिल 
दोनों अन्न खुशहाल जीवन के सूचक हैं। जौ शुक्र से संबंधित है और तिल शनि से संबंधित है। इन दोनों अन्न के दान से घर में खुशहाली आती है, मेहनत का पूरा फल मिलता है। घर में किसी प्रकार का अभाव नहीं रहता है और जीवन में कभी नीरसता नहीं रहती है। 
 
मंत्र : ॐ मार्तण्डाय नमः 
 
3.चावल और मूंग 
दोनों अन्न सही मार्ग और रिश्तों के सूचक हैं, धन के सूचक हैं। चावल चन्द्रमा से और मूंग बुध से संबंधित है। सक्रांति के दिन इनके दान से व्यक्ति कभी मार्ग नहीं भटकते हैं हमेशा सही दिशा में रहते हैं। बदनामी, गलत लोगों से व गलत कार्यो से बचते हैं।  
 
मंत्र : ॐ मित्राय नमः 
 
4.कंगनी 
यह टूटते हुए संबंधों को, बिगड़ते हुए माहौल को और बीमारियों में असर करता है। कंगनी का संबंध मंगल और शुक्र से होता है। सक्रांति के दिन कंगनी दान से घर में तनाव नहीं रहता है, आपसी रिश्तों में मधुरता रहती है। यह दान बीमारियों से दूर रखता है।  
 
मंत्र : ॐ आदित्याय विद्द्माहे मार्तण्डाय धीमहि तन्नो सूर्य प्रचोदयातः 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

Phulera Dooj Upay 2026: मनोकामना पूर्ति के लिए फुलैरा दूज के 7 विशेष उपाय

Phulera Dooj 2026: फुलैरा दूज के दिन क्या करते हैं क्या है इसका महत्व और पूजा विधि

जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 फरवरी, 2026)

19 February Birthday: आपको 19 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख