Publish Date: Fri, 07 Jan 2022 (16:23 IST)
Updated Date: Fri, 07 Jan 2022 (16:29 IST)
मकर संक्रांति वारयुक्त, नक्षत्र युक्त और वाहन युक्त सहित अन्य कई विशेषताएं लिए होती है जिससे उसके प्रभाव और फल का पता लगता है। इस बार वार अनुसार संक्रांति मिश्रिता और नक्षत्र के अनुसार स्थिर है। आओ जानते हैं इसका फल।
वार : शुक्रवार होने के कारण यह संक्रांति मिश्रिता है।
नक्षत्र : रोहिणी नक्षत्र होने के कारण यह संक्रांति ध्रुव प्रकृति अर्थात स्थिर है।
वाहन और गमन : इस वर्ष संक्रांति का वाहन बाघ और उपवाहन अश्व है। पूर्व दिशा में गमन होगा।
शस्त्र और रूप : हाथों में गदा रूपी शस्त्र है। वस्त्र पीला है। गंधद्रव्य कुमकुम, वय: कुंवारी और पात्र चांदी का है।
क्या मिलेगा फल : मकर संक्रांति उन लोगों के लिए लाभकारी है जो लेखन में रुचि रखते हैं और जो पढ़ाई-लिखाई से वास्ता रखते हैं। यह मकर संक्रांति अनिष्टकारी नहीं है फिर भी समाज में भय और चिंता का माहौल बना रहेगा। हालांकि महंगाई पर नियंत्रण होने के आसार नज़र आ रहे हैं। यह संक्रांति मिश्रित अर्थात मिलेजुले फल देने वाली है। हालांकि इसके फल में स्थायित्व भी रहेगा।
webdunia
Publish Date: Fri, 07 Jan 2022 (16:23 IST)
Updated Date: Fri, 07 Jan 2022 (16:29 IST)