जनवरी 2024 में कब है लोहड़ी, भोगी, पोंगल और मकर संक्रांति

WD Feature Desk
January 2024 calendar: जनवरी माह 2024 में कई बड़े त्योहार और इवेंट होने वाले हैं। 22 जनवरी को अयोध्या जी में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का महा आयोजन है। इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जागाए। इससे पहले और बाद में कई बड़े व्रत एवं त्योहारों में खास लोहड़ी, भोगी, पोंगल और मकर संक्रांति है। आओ जानते हैं कि यह 4 बड़े पर्व किस तरीख को हैं।
 
लोहड़ी : वर्ष 2024 में कब है लोहड़ी पर्व : पंचांग के अनुसार यह पर्व 13 जनवरी 2024 शनिवार के दिन मनाए जाएगा, परंतु पांचांग भेद से 14 जनवरी को भी यह पर्व मनाया जा रहा है। अधिकतर मतों में यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। कारण यह कि लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व रात्रि में मनाया जाता है। मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को रहेगी। अगले साल 15 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए नए साल में लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को न मनाकर 14 जनवरी को मनाया जाएगा। लोहड़ी का पर्व मुहूर्त संध्याकाल 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। 
 
भोगी : भोगी पण्डिगाई भी मकर संक्रांति का ही उत्सव है जिसे आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा तमिलनाडु में चार दिनों तक मनाया जाता है। चार दिनों के दौरान प्रत्येक दिन कुछ विशेष अनुष्ठानों का पालन करते हैं। 14 जनवरी 2024 रविवार के दिन यह पर्व रहेगा।
 
पोंगल : पोंगल त्योहार का प्रचलन दक्षिण भारत में ज्यादा है। हालांकि यह मकर संक्रांति का ही स्थानीय स्वरूप है। मकर संक्रांति को पोंगल के रूप में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार पोंगल पर्व सूर्य के मकर में जाने पर मनाया जाता है। रोमन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह 15 जनवरी 2024 सोमवार को मनाया जाएगा। थाई पोंगल संक्रान्ति का क्षण- 02:54 एएम।
 
मकर संक्रांति : सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति कहते हैं। इस बार शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि में व्यातिपात योग, शतभिषा नक्षत्र और 15 जनवरी 2024 सोमवार के संयोग में सूर्य प्रात: 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 सोमवार को मनाई जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shraddha Paksha 2024: पितृ पक्ष में यदि अनुचित जगह पर श्राद्ध कर्म किया तो उसका नहीं मिलेगा फल

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

Sukra Gochar : शुक्र का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएंगी सुख-सुविधाएं

Vastu Tips for Balcony: वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं आप अपनी बालकनी

सितंबर 2024 : यह महीना क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें Monthly Rashifal

सभी देखें

धर्म संसार

Vastu Tips: घर में किचन किस दिशा में होना चाहिए और किस दिशा में नहीं होना चाहिए?

Sarvapitri amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या की 10 अनसुनी बातों को जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे

Ketu Gochar : पापी ग्रह केतु के नक्षत्र में होगा गुरु का प्रवेश, 3 राशियों की चमकने वाली है किस्‍मत

20 सितंबर : श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन आज, जानें उनका जीवन और 25 बहुमूल्य कथन

Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर 2024, कैसा बीतेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

अगला लेख
More