Hanuman Chalisa

Kite Craft Easy: बाज़ार नहीं अब घर पर ही बनाएं पतंग

सिर्फ पेपर और लकड़ी से घर पर मिनटों में बनाएं बाज़ार जैसी पतंग

WD Feature Desk
Makar Sankranti Kite Craft
  • पतंग बनाने के लिए सबसे पहले ढांचा तैयार करें।
  • इसके बाद पेपर को सही तरीके से चिपकाएं।
  • पतंग पर धागा लगाने की सही तकनीक जानें।
  • इन तरीकों से पतंग पर क्रिएटिविटी दिखाएं।
Kite Craft Easy : लो आ गया मौसम तिल गुड़ लड्डू खाने का और अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ाने का। जी हां, मकर संक्रांति (makar sankranti 2024) का त्यौहार सबके लिए बहुत खास होता है क्योंकि इस पर्व पर असमान सुंदर-सुंदर पतंगों से भरा होता है। साथ ही अपने जिगरी यार के साथ पतंग उड़ाने का मज़ा भी कुछ और होता है। इस पर्व पर कई जगह पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। लेकिन सिर्फ पतंग उड़ाना नहीं बल्कि पतंग बनाने की प्रतियोगिता भी बहुत कास होती है क्योंकि इस प्रतियोगिता में आप अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। ALSO READ: Makar Sankranti Essay : मकर संक्रांति पर रोचक निबंध हिन्दी में
 
अब बाज़ार से पतंग का मोल भाव करना छोड़ें और शुरू हो जाएं अपने पसंद की पतंग बनाने के लिए (DIY Kite)। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे सिर्फ कुछ सामग्री से पतंग बना सकते हैं। इस पतंग को बनाने के लिए आपको सिर्फ कुछ सामग्री और अपनी क्रिएटिविटी की ज़रूरत होगी। तो आइए शुरू करते हैं (how to make kite step by step)...
 
पतंग बनाने के लिए सामग्री | DIY Kite Materials


1. पहला मिशन : पतंग का ढांचा 
अपने पहले मिशन को पूरा करने के लिए हम सबसे पहले पतंग का ढांचा तैयार करेंगे। इसके लिए हमें कुछ झाड़ू की सीखें या पतली लकड़ी की छड़ी की ज़रूरत होगी। इस मिशन का चैलेंज है कि हॉरिजॉन्टल रखी जाने वाली सिखें वर्टीकल रखी जाने वाली सिखों से लम्बी होनी चाहिए। अब हम हॉरिजॉन्टल और वर्टीकल डंडियों को टी शेप में धागे से बांध लेंगे और हमारी फ्रेम तैयार है। 
 
2. दूसरा मिशन : पेपर की क्रिएटिविटी
फ्रेम बनाने के बाद अब हमारे पास दूसरे मिशन का चैलेंज ये है कि हमें पेपर को क्रिएटिव बनाना होगा। आप कोई भी अपने पसंद के रंग का पेपर ले सकते हैं या उसमे कोई अपना फेवरे ट कार्टून किरदार ड्रॉ कर सकते हैं पर ध्यान रहे कि पेपर का साइज फ्रेम के बराबर हो और साथ ही कागज़ में कहीं छेद न हो। कागज़ को फ्रेम से बांधने के लिए हम किनारे पर 2 छेद करेंगे। 
 
3. तीसरा मिशन : पेपर और फ्रेम की दोस्ती 
चलिए अब पेपर और फ्रेम की दोस्ती करवाते हैं। पेपर को फ्रेम से चिपकाने के लिए आप ग्लू में छोटे-छोटे कागज़ (अख़बार या टिश्यू पेपर) को मिला लें फिर इस मिश्रण से पेपर को फ्रेम से चिपकाएं। इससे पेपर और फ्रेम की दोस्ती मज़बूत होगी मतलब इससे पेपर फ्रेम पर अच्छे से चिपक जाएगा। 
 
4. चौथा मिशन : धागे की एंट्री 
चलिए इस मिशन में धागे की एंट्री हुई है। याद है जब हमने पेपर के किनारे 2 छेद किए थे, जी हां वो धागे के लिए ही थे। धागे को मज़बूत बनाने के लिए उसे डबल कर लें और पतंग में किए गए छेद में बांध दें। 
 
वाह! हमारी पतंग तैयार हो गई और हमारे मिशन भी पूरे हो गए। तो जाइए और अपने दोस्तों को अपनी रंगबिरंगी सुंदर सजीली पतंग दिखाइए।
ALSO READ: मकर संक्रांति की 10 परंपरा, इस तरह मनाते हैं ये त्योहार

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

belly fat yoga: योगा डे 2026: तोंद कम करने के 5 परफेक्ट योगासन, कोई भी 1 करें

International Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 5 मिनट करें यह प्राणायाम, शरीर और मन को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Eye Health Yoga: योगा डे 2026: आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 नुस्खे

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

अगला लेख