Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महावीर जयंती: जानिए Mahavir Swami का जीवन परिचय

Advertiesment
Mahavir jayanti
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती आज मनाई जा रही है। इसे महावीर जन्म कल्याणक के नाम से भी जाना जाता है। महावीर स्वामी के अन्य नाम वर्द्धमान, सन्मति, वीर, अतिवीर हैं। उनके पिता का नाम सिद्धार्थ तथा माता का नाम त्रिशला (प्रियकारिणी) था। 
 
यहां जानिए भगवान महावीर का जीवन परिचय- 
 
* नाम : वर्द्धमान, सन्मति, वीर, अतिवीर, महावीर।
* पिता का नाम : सिद्धार्थ
* माता का नाम : त्रिशला (प्रियकारिणी)
* वंश का नाम : ज्ञातृ क्षत्रिय वंशीय नाथ
* गोत्र का नाम : कश्यप
* चिह्न : सिंह 
* गर्भ तिथि : आषाढ़ शुक्ल षष्ठी (शुक्रवार 17 ई.पू. 599)
* गर्भकाल 9 माह 7 दिन 12 घंटे।
* जन्मतिथि : चैत्र शुक्ल-13 27 मार्च ई.पू. 598
* दीक्षा तिथि : मगसिर कृष्णा दशमी (10)
* कुमार काल : 28 वर्ष 7 माह, 12 दिन।
* तप काल : 12 वर्ष, 5 मास, 15 दिन
* देशला काल : 29 वर्ष 5 माह 20 दिन
* कैवल्य ज्ञान प्राप्ति : वैशाख शुक्ल 10 (रविवार 23 अप्रैल ई.पू. 557)
* ज्ञान प्राप्ति स्थान : बिहार में जृम्भिका गांव के पास ऋजुकूला नदी-तट (बिहार)
* प्रथम देशना : श्रावण कृष्ण प्रतिपदा (शनिवार 1 जुलाई ई.पू. 557), स्थान राजगृह नगर, विपुलाचल पर्वत।
* केवली उपदेश काल : 29 वर्ष 5 मास, 20 दिन
* निर्वाण तिथि : लगभग 72 वर्ष की आयु में कार्तिक कृष्ण अमावस्या-30 (प्रत्यूषवेला मंगलवार 15 अक्टूबर ई.पू. 527)
* निर्वाण भूमि : पावापुरी उद्यान (बिहार)
* महावीर के भव : भव अर्थात पूर्वजन्म जो 34 हैं।
* मुख्‍य सिद्धांत : पंच महाव्रत
* उपदेश भाषा : अर्धमगधी, पाली, प्राकृत
* तत्व ज्ञान : अनेकांतवाद, स्यादवाद
* उनके समकालिन : भगवान बुद्ध
* कुल उम्र योग : 71 वर्ष 6 माह 23 दिन 12 घंटे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भगवान महावीर की आरती : जय महावीर प्रभो