Publish Date: Fri, 13 Dec 2024 (16:27 IST)
Updated Date: Fri, 13 Dec 2024 (16:36 IST)
मुंबई। शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को संसद को बताना चाहिए कि बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए भारत क्या कदम उठा रहा है। मुंबई में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आलोचना करते हुए कहा कि उसका हिन्दुत्व केवल वोटों के लिए है।
ALSO READ: महाराष्ट्र के मतदाता का मन क्यों नहीं पढ़ पाए उद्धव ठाकरे, अब क्या है चुनौती
ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को संसद को बताना चाहिए कि भारत बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहा है। संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा दिया, तो उन्हें बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार भी रोकना चाहिए।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta