Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ठाणे में दर्दनाक हादसा, सीमेंट मिक्सर से भिड़ी वैन, 11 लोगों की मौके पर मौत

Advertiesment
accident
ठाणे जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मुरबाड क्षेत्र के गोविली गांव स्थित रैता पुल पर एक तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर और वैन की आमने-सामने टक्कर में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
पुलिस के मुताबिक यह हादसा सुबह हुआ।  वैन में सवार लोग किसी काम से जा रहे थे तभी सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
ALSO READ: बांके बिहारी मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अभी नहीं होगा कोई बदलाव, 2 हफ्ते बाद सुनवाई
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। वैन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और संभवतः लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों के चालकों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बांके बिहारी मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अभी नहीं होगा कोई बदलाव, 2 हफ्ते बाद सुनवाई