Biodata Maker

संजय राउत का दावा, सरकार की गुलामी कर रहा चुनाव आयोग, नहीं देगा सवालों के जवाब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (16:39 IST)
Sanjay Raut News : शिवसेना (उबाठा) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची में विसंगतियों का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि निर्वाचन आयोग इस बारे में विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं देगा क्योंकि वह सरकार की गुलामी कर रहा है। राउत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र) की सांसद सुप्रिया सुले के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनावों के समय बार-बार शिकायत की गई, लेकिन आयोग ने कुछ नहीं किया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की मदाता सूची में ‘विसंगतियां’ हैं। 
 
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की मदाता सूची में ‘विसंगतियां’ हैं और बार-बार आग्रह के बावजूद निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के मतदाताओं के डेटा उपलब्ध नहीं कराने से लगता है कि कुछ न कुछ गलत है। राहुल गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या राज्य की कुल वयस्क आबादी से ज्यादा है।
ALSO READ: संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर पलटवार, बोले महाराष्‍ट्र को मिलेगा तीसरा डिप्टी सीएम
उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में पांच महीनों में 39 लाख मतदाता जुड़े, जबकि पिछले पांच वर्षों में 32 लाख मतदाता जुड़े थे। राउत ने कहा, चुनाव आयोग को राहुल गांधी जी के सवालों का जवाब देना चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग इसका जवाब नहीं देगा क्योंकि वह सरकार की गुलामी कर रहा है।
ALSO READ: संजय राउत को मोहन भागवत के बयान पर आपत्ति, कहा- संघ प्रमुख संविधान निर्माता नहीं
राज्यसभा सदस्य ने कटाक्ष करते हुए कहा, ये जो 39 लाख फर्जी वोट महाराष्ट्र में पड़े हैं, अब ये मतदाता बिहार जाएंगे। ये ‘फ्लोटिंग’ वोट हैं और जहां भी चुनाव होते हैं, वे घूमते रहते हैं। ये भाजपा का नया पैटर्न है, वे ऐसे ही चुनाव जीतते हैं। उन्होंने कहा, अगर देश में लोकतंत्र को जिंदा रखना है तो जनता को ये सवाल पूछना पड़ेगा।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

जर्मनी में बदली अमेरिका की छवि: ट्रंप की नीतियों से टूटा भरोसा, ‘शांति के लिए खतरा’ करार

ईरान तनाव के बीच ट्रंप की ब्रिटेन को चेतावनी: डिएगो गार्सिया मत छोड़ो

PM मोदी से मिले सुंदर पिचाई, AI सेक्टर में Google के सहयोग पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

अगला लेख