Dharma Sangrah

Maharashtra: विधान भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे जितेंद्र आव्हाड को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 (12:36 IST)
Police forcefully removed Jitendra Awhad : अपने एक समर्थक को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) को गुरुवार देर रात पुलिस ने प्रदर्शनस्थल से बलपूवर्क हटाया। आव्हाड के समर्थक पर एक दिन पहले विधान भवन में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर (Gopichand Padalkar) के समर्थकों ने कथित रूप से हमला किया था।
 
विधानसभा में मुखर तरीके से अपनी बात रखने वाले आव्हाड ने पुलिस द्वारा उनके समर्थक नितिन देशमुख को ले जाने के बाद देर रात करीब 2 बजे विधान भवन परिसर के पिछले गेट के पास प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। विधायक ने पुलिस के वाहन को रोककर देशमुख की रिहाई की मांग की तथा अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। देशमुख ने कहा कि यह कुछ नहीं बल्कि खुला पक्षपात है। मेरा समर्थक जिसे पीटा गया, उसे गिरफ्तार किया जा रहा है जबकि पडलकर के 5 लोग जिन्होंने उसे पीटा, उन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षा दी जा रही है।
 
पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को हिरासत में लिया : आव्हाड ने आरोप लगाया कि गुरुवार को हुई हाथापाई के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को हिरासत में लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने मुझे बताया था कि जैसे ही सदन की कार्यवाही समाप्त होगी, वह पुलिस को मेरे समर्थकों को रिहा करने का निर्देश देंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। वहीं पडलकर के समर्थकों को पुलिस द्वारा वड़ा पाव और तंबाकू भी दिया जा रहा है।
 
देशमुख और पडलकर के सहयोगी ऋषिकेश टाकले के बीच विवाद हुआ था : देशमुख और पडलकर के सहयोगी ऋषिकेश टाकले के बीच गुरुवार को विधान भवन में कथित तौर पर झगड़ा हो गया। देर रात विधानमंडल के बाहर स्थिति बिगड़ी गई और आव्हाड तथा उनके समर्थकों ने देशमुख को हिरासत में लेने से रोकने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने आव्हाड को पुलिस वाहन से अलग करने के लिए बल प्रयोग किया और उन्हें सड़क से खींचकर ले जाया गया। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया।
 
रात की इस घटना में एक नया मोड़ तब आया, जब पुलिस ने कथित तौर पर देशमुख को दूसरी गाड़ी से ले जाने की कोशिश की, लेकिन आव्हाड ने इस कदम को भांप लिया और अधिकारियों के सामने आ गए। आधी रात के बाद मौके पर राकांपा (एसपी) के विधायक रोहित पवार भी मौजूद थे। गुरुवार को विधान भवन में पडलकर और आव्हाड के समर्थकों के बीच धक्कामुक्की हो गई थी। दोनों समूहों के एक-दूसरे पर हमला करने और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें पीछे खींचने के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख