Publish Date: Wed, 02 Apr 2025 (08:48 IST)
Updated Date: Wed, 02 Apr 2025 (08:54 IST)
Kunal Kamra news in hindi : महाराष्ट्र पुलिस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी किया और उन्हें 5 अप्रैल को पेश होने को कहा।
कामरा (36) को उपनगरीय मुंबई के खार थाने में अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया है, जहां पिछले महीने उनके खिलाफ पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कामरा (36) को इससे पहले पुलिस ने 2 बार तलब किया था, लेकिन वह पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए और जांच में शामिल नहीं हुए।
यह मामला कामरा द्वारा महानगर के एक स्टूडियो में आयोजित एक कार्यक्रम में शिवसेना प्रमुख शिंदे के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी से संबंधित है। इस टिप्पणी के बाद शिवसैनिकों ने स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की थी।
पुलिस ने कामरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की मानहानि और सार्वजनिक शरारत से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें