Hanuman Chalisa

कोरोना काल में बाबा सिद्दीकी ने इस तरह जीता था सबका दिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (09:28 IST)
Baba Siddique news in hindi : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के खेरनगर इलाके में अपराधियों की गोली का शिकार हुए पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कोविड-19 महामारी के दौरान पीड़ितों की विभिन्न प्रकार से सेवाएं करके काफी तारीफ बटोरी थी। ALSO READ: कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने कराई थी शाहरुख और सलमान की दोस्ती, सुनील दत्त से भी था खास रिश्ता
 
देश में जब कोविड-19 का प्रकोप चरम पर था तो 66-वर्षीय राकांपा नेता ने जरूरतमंद मरीजों के लिए उन दवाओं की व्यवस्था की थी, जिनकी बड़े पैमाने पर आवश्यकता थी। उन्होंने सलमान खान के साथ मिलकर कोविड इमरजेंसी में मुफ्त देने के लिए 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए थे।
 
बाबा और जीशान ने फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आयात होने की जानकारी दी थी। इसे सलमान ने भी अपने अकाउंट से री-पोस्ट किया था। ALSO READ: क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है बाबा सिद्धीकी मर्डर केस का कनेक्शन?
 
कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन लोगों ने उन्हें गोली मार दी थी। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी का शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया। आज रात 8.30 बजे उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update News : दिल्ली में लौटी उमस, MP समेत इन राज्‍यों में धीमा हुआ मानसून, यहां भारी बारिश का अलर्ट

'श्रीकृष्ण 5 वक्त की नमाज पढ़ते थे'—मौलाना जरजिस अंसारी के बयान पर बवाल, गीता के श्लोक की व्याख्या पर छिड़ी बहस

सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, संसद मार्च में साथ चलने की अपील, आज जंतर-मंतर पहुंचेंगे केजरीवाल

149वीं अहमदाबाद रथयात्रा विशेष : क्यों 15 दिनों तक बीमार रहते हैं भगवान और क्या है सरसपुर का नाता?

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

अगला लेख