Hanuman Chalisa
✕

दाऊद के भाई इकबाल कास्कर पर ED का शिकंजा, कब्जे में लिया फ्लैट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 24 दिसंबर 2024 (11:36 IST)
Dawood Ibrahim news in hindi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनशोधन की एक जांच के तहत भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कास्कर के एक कथित सहयोगी के नाम पर महाराष्ट्र के ठाणे में 55 लाख रुपए कीमत के एक फ्लैट को अपने कब्जे में ले लिया है। कास्कर फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में है। 
 
ईडी के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि ठाणे पश्चिम में नियोपोलिस बिल्डिंग में स्थित आवासीय इकाई को उसके मालिक मुमताज एजाज शेख के खिलाफ 2022 में पीएमएलए के तहत जारी एक अनंतिम आदेश के तहत कुर्क किया गया है।
 
धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के न्यायाधिकरण ने इस अनंतिम कुर्की आदेश को मंजूरी दी थी, जिससे ईडी के लिए इसे अपने कब्जे में लेने का रास्ता साफ हो गया। फ्लैट को कब्जे में लेने की प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई है।
 
ईडी ने पहले एक बयान में आरोप लगाया था कि यह फ्लैट कास्कर और अन्य लोगों ने ठाणे के रियल एस्टेट डेवलपर सुरेश देवीचंद मेहता से जबरन लिया था।
 
एजेंसी ने कहा था, मेहता अपने साझेदार के साथ दर्शन एंटरप्राइजेज फर्म के जरिए भवन निर्माण का कारोबार कर रहे थे। आरोपियों इकबाल कास्कर, मुमताज शेख और इसरार अली जमील ने सैयद अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम कास्कर से नजदीकी के चलते मुमताज एजाज शेख के नाम पर ठाणे में एक फ्लैट हड़प लिया।
 
एजेंसी ने तब कहा था कि फ्लैट के अलावा, बिल्डर ने उनके द्वारा मांगे गए 10 लाख रुपये के चार चेक जारी किए थे, जिन्हें आरोपियों ने नकद निकासी के जरिए ‘भुना’ लिया है।
 
धनशोधन का मामला सितंबर, 2017 में ठाणे पुलिस की प्राथमिकी से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आरोप दर्ज किए थे।
 
गौरतलब है कि मुंबई ब्लास्ट का आोपी दाऊद इब्राहिम को भारत ने आतंकवादी घोषित किया है और बताया जाता है कि वह पाकिस्तान में रहता है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

आदिवासी गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, CM पटेल ने 3.5 करोड़ के अत्याधुनिक फायर टेंडर का किया लोकार्पण

‘एंटी भारत समिट’ बन गया था हैदराबाद का कार्यक्रम! जियाकोमो के विवादित बयान पर राहुल गांधी के हंसने पर भड़की भाजपा

'बच गए' लिखकर अमिताभ बच्चन ने बढ़ाई फैंस की धड़कन! घर पर हमले की थी बड़ी साजिश, दो शार्पशूटर गिरफ्तार

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

अगला लेख