dharma sangrah
✕

ठाणे में महिला से की ब्लैकमेलिंग, आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ठगे 1.11 लाख रुपए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 21 जुलाई 2025 (12:50 IST)
Blackmailing a woman: महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) जिले में एक व्यक्ति ने 23 वर्षीय महिला को आपत्तिजनक वीडियो (objectionable video) के जरिए ब्लैकमेल (blackmail) कर उससे कथित तौर पर 1.11 लाख रुपए वसूल लिए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
महिला 8 जुलाई को 'इंस्टाग्राम रील्स' देखते समय 'यूके मैरिज ब्यूरो' शीर्षक वाले एक पोस्ट पर गई और उसके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक किया जिसमें उपयोगकर्ताओं को दोस्त बनाने में मदद करने का झांसा दिया गया था। काशिमीरा थाने के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के लिंक पर क्लिक करते ही उपयोगकर्ता 'राहुल यूके (यूके बॉय)' नाम के एक व्यक्ति का व्हॉट्सऐप चैट खुल गया।ALSO READ: पत्रकार सुसाइड केस में ब्लैकमेलिंग एंगल, कुंभ में मिली लखनऊ की महिला के साथ चैटिंग, पुलिस ने जांच शुरू की
 
इसके बाद पीड़िता ने उस नंबर पर मैसेज किया और एक व्यक्ति से बातचीत शुरू की जिसके बाद दोनों दोस्त बन गए। ऑनलाइन बातचीत के दौरान दोनों ने एक दूसरे से निजी जानकारी साझा की। बाद में उस व्यक्ति ने महिला को वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए कहा और उसकी जानकारी के बिना उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अधिकारी ने कहा कि एक मिनट के भीतर ही वीडियो कॉल कट हो गई।
 
उस व्यक्ति ने महिला से धनराशि की मांग की : इसके बाद उस व्यक्ति ने महिला को बताया कि वह मुंबई आ रहा है और उससे मिलेगा। अधिकारी ने बताया कि 11 जुलाई को उसने महिला को फोन करके दावा किया कि वह मुंबई पहुंच गया है लेकिन हवाई अड्डे के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया है और खुद को बचान के लिए उसे पैसों की जरूरत है। इसके बाद उस व्यक्ति ने महिला से धनराशि की मांग की।ALSO READ: Bhopal : कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी को लगी गोली, हमीदिया में भर्ती
 
अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता ने धनराशि भेजने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने वह वीडियो भेज दिया जो उसने महिला के कपड़े उतारते समय रिकॉर्ड किया था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उस व्यक्ति ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और धन राशि नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने डिजिटल भुगतान के जरिए 30 से ज्यादा बार अलग-अलग खातों में 1,11,000 रुपए भेज दिए। उन्होंने कहा कि रुपए भेजने के बाद महिला ने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बाद में महिला ने उसका नंबर को ब्लॉक कर दिया और अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत के बाद काशिमीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 18 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 308 (वसूली) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख