dharma sangrah
✕

NCP 162 विधायकों की परेड कराने को तैयार

Webdunia
सोमवार, 25 नवंबर 2019 (16:41 IST)
मुंबई। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के पास एक पत्र भेजा जिसमें उन्होंने दावा किया कि राज्य में सरकार गठन के लिए उनके पास आवश्यक संख्या है।

पत्र पर शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के विधायक दल के नेताओं एकनाथ शिंदे, जयंत पाटिल और बालासाहेब थोराट के हस्ताक्षर हैं। तीन दलों के चुनाव पश्चात बने गठबंधन ‘महाविकास अघाड़ी’ ने दावा किया कि उनके पास बहुमत है, जबकि हाल में शपथ ले चुके मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास सरकार गठन के लिए विधायकों का आवश्यक संख्या नहीं है।

दलों ने पत्र में लिखा कि विश्वास मत में फडणवीस के बहुमत साबित करने में असफल होने के बाद सरकार गठन के शिवसेना के दावे पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमने शिवसेना के दावे का समर्थन कर रहे राकांपा और कांग्रेस के विधायकों के नाम की सूची संलग्न की है। इसके अलावा कई छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों की सूची भी है जिन्होंने हमें समर्थन दिया है। सरकार गठन के लिए हमें तत्काल बुलाया जाना चाहिए।

पत्र सौंपने के बाद राकांपा की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि तीन दल-शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस तथा छोटे सहयोगी महाराष्ट्र में सरकार गठन के शिवसेना के दावे के समर्थन में आए 162 विधायकों की परेड करवाने को तैयार हैं।

उन्होंने राजभवन के बाहर कहा कि राज्यपाल इजाजत दें तो हम सभी 162 विधायकों को उनके सामने लाने के लिए तैयार हैं। पाटिल के साथ एकनाथ शिंदे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट भी मौजूद थे। पाटिल ने कहा कि उनके पास राकांपा के 54 विधायकों में से 51 विधायकों के हस्ताक्षर हैं।

उन्होंने बताया कि अजित पवार, अण्णा बनसोड़े और धर्मराव बाबा आत्राम ने पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। बनसोडे पुणे में हैं जबकि आत्राम राकांपा के अन्य विधायकों के साथ गुरुग्राम गए हैं। हालांकि उन्होंने हमें सूचित किया है कि वह पार्टी के निर्णय के साथ हैं।

अजीत पवार को मनाने और पार्टी के साथ उन्हें लाने के राकांपा के प्रयासों के बारे में पाटिल ने कहा कि अजीत पवार को मनाने का सोमवार को मैं अंतिम प्रयास करूंगा। दूसरी ओर, कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि उसके और साथी दलों के पास 154 विधायकों का समर्थन है और विधानसभा के पटल पर भाजपा एवं उप मुख्यमंत्री अजित पवार को करारा जवाब दिया जाएगा।

मुंबई में शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में सुबह 8 बजे भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और राकांपा के अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

अगला लेख