महाराष्ट्र चुनाव : उदयसिंह ने कराड दक्षिण में मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया, चव्हाण की चुनौती बढ़ी

Webdunia
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (20:56 IST)
सतारा। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए अगले हफ्ते होने जा रहे मतदान में भाजपा कांग्रेस के गढ़ सतारा जिले के कराड दक्षिण सीट पर भगवा लहराने की कोशिश में लगी है। यहां से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री 73 वर्षीय पृथ्वीराज चव्हाण को प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने पंढरपुर विट्ठल रुकमाई मंदिर के अध्यक्ष 36 वर्षीय अतुल भोंसले पर एक बार फिर भरोसा किया है लेकिन इस सीट पर चुनाव को रोचक बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे उदयसिंह उंडालकर पाटिल ने बनाया है।
 
उदयसिंह इस सीट से 7 बार विधायक रहे विलासराव उंडालकर पाटिल के बेटे हैं जिनका 2014 में यहां से टिकट काटकर चव्हाण को दे दिया था। हालांकि, तब खुद विलासराव भी निर्दलीय मैदान में उतरे थे लेकिन उन्हें चव्हाण से मात मिली थी।
 
पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले स्थित कराड दक्षिण सीट में अधिकतर ग्रामीण आबादी गन्ने की खेती में लगी है और 1960 से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।
 
वर्ष 2014 के चुनाव में चव्हाण को 76,831 मत मिले थे जबकि विलासराव 60,413 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थे। भोंसले को कुल 58,621 मत मिले और वह तीसरे स्थान पर थे। भोंसले हार के बावजूद क्षेत्र में सक्रिय रहे और उन्हें विकास कार्य में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी समर्थन मिला। चव्हाण ने त्रिकोणीय मुकाबले से भी इनकार किया और कहा कि भाजपा प्रत्याशी के साथ उनका सीधा मुकाबला है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

अगला लेख
More