Publish Date: Thu, 24 Oct 2019 (23:09 IST)
Updated Date: Thu, 24 Oct 2019 (23:14 IST)
पुणे। महाराष्ट्र (BJP) भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पुणे शहर में कोथरूड विधानसभा सीट से 25,495 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
कोल्हापुर से होने के कारण बाहरी होने के मुद्दे से जूझने वाले राज्य में वरिष्ठ मंत्री पाटिल ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के किशोर शिंदे को पराजित किया।
कांग्रेस और राकांपा ने एमएनएस उम्मीदवार को समर्थन दिया था। वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य पाटिल को शिंदे के 79,751 मतों के मुकाबले 1,05,246 मत मिले। पाटिल की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद कोथरूड में उन्हें ‘बाहरी’ बताने और असंतोष जताने वाले पोस्टर लगा दिए गए थे।
पाटिल के लिए कोथरूड से भाजपा की मौजूदा विधायक मेधा कुलकर्णी को टिकट नहीं दी गई थी, क्योंकि यह सीट पार्टी के लिए सुरक्षित मानी जाती है। पाटिल पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे। कुलकर्णी 2014 के चुनाव में 64,662 मतों के अंतर से जीती थीं।
webdunia
Publish Date: Thu, 24 Oct 2019 (23:09 IST)
Updated Date: Thu, 24 Oct 2019 (23:14 IST)