Publish Date: Thu, 14 Nov 2024 (11:50 IST)
Updated Date: Thu, 14 Nov 2024 (11:51 IST)
Maharashtra elections : महाराष्ट्र चुनाव से पहले भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया वोट जिहाद के लिए 125 करोड़ की फंडिग हुई है। उनका आरोप है कि यह फंडिंग महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से की गई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में महाराष्ट्र और गुजरात में लगभग 24 स्थानों पर छापेमारी की है।
सोमैया ने दावा किया कि आरोपी सिराज मोहम्मद के बैंक ऑफ महाराष्ट्र और मालेगांव नासिक मर्चेंट बैंक में 24 बेनामी अकाउंट है। पुलिस, ईडी, इनकम टैक्स, आरबीआई इस मामले में जांच कर रही है।
उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि ईडी ने मालेगांव वोट जिहाद फंडिंग स्केम में सिराज मोहम्मद से जुड़े 2 दर्जन ठिकानों पर छापमारी की।
भाजपा नेता का दावा है कि बेनामी हवाला के जरिए इन अकाउंट्स में 125 करोड़ रुपए आए और फिर इन्हें अलग अलग खातों में ट्रांसफर किया गया। मालेगांव पुलिस ने इस मामले में सिराज मोहम्मद और मालेगांव नासिक मर्चेंट बैंक के ब्रांच मैनेजर दीपक निगम को गिरफ्तार किया है।
सोमैया का आरोप है कि सिराज ने मालेगांव में 17 किसानों का आधार कार्ड चोरी कर इनकी पहचान पर बेनामी खाते खोले थे। एक किसान ने मामले का पता चलने पर बैंक जाकर शिकायत भी की थी लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया।
सोमैया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग के साथ ही ईडी और सीबीआई में भी शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता ने इस मामले में शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें