Hanuman Chalisa

खरगे ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा महाराष्ट्र के किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 (15:17 IST)
Maharashtra Assembly Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने सोमवार को नई दिल्ली में दावा किया कि भाजपा (BJP) महाराष्ट्र के किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है तथा राज्य की जनता महापरिवर्तन के लिए तैयार है। महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 23 नवंबर को होगी।ALSO READ: लोकसभा चुनाव में छिटके OBC-दलित वोटर्स को BJP ने हरियाणा में साधा, महाराष्ट्र और झारखंड में भी होंगे गेमचेंजर?
 
ये आरोप लगाए खरगे ने : खरगे ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि भाजपा, महाराष्ट्र के किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। 20,000 किसानों ने आत्महत्या की, खेती में धन आवंटन की भारी कटौती की गई, 20,000 करोड़ रुपए के जल ग्रिड का वादा झूठा निकला, महाराष्ट्र को सूखामुक्त बनाने का वादा जुमला है, अन्नदाता को मुआवजा देने से इंकार कर दिया गया, लेकिन बीमा कंपनियों पर 8000 करोड़ रुपए की बौछार की गई।ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: मनोज जरांगे पाटिल बन सकते हैं बड़ा फैक्टर?
 
निर्यात प्रतिबंध  से सोयाबीन किसानों पर बोझ पड़ा : उन्होंने दावा किया कि निर्यात प्रतिबंध और अत्यधिक निर्यात शुल्क से प्याज और सोयाबीन किसानों पर बोझ पड़ा है तथा कपास और गन्ने के उत्पादन में जबरदस्त गिरावट से किसान बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने तय किया है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार को सत्ता से हटाकर ही किसानों का भला होगा। महाराष्ट्र मांगे महापरिवर्तन।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

अगला लेख