फडणवीस बोले, सीएम पद के चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं, महायुति नेता लेंगे फैसला

Devendra Fadnavis s statement on the post of Chief Minister
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 23 नवंबर 2024 (16:42 IST)
Jharkhand Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शनिवार को मुंबई में विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन महायुति के जीत ओर बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद के चेहरे को लेकर किसी विवाद से इंकार किया और कहा कि महायुति के नेता इस बारे में फैसला करेंगे।ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव में जीत के बाद मोहित कम्बोज ने देवेंद्र फडणवीस को उठाया गोद में
 
राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करता है : फडणवीस ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम बताते हैं कि राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करता है। उन्होंने महिला मतदाताओं को भी धन्यवाद दिया। फडणवीस ने कहा कि जनता ने झूठा विमर्श गढ़ने और धर्म के आधार पर मतदाताओं को बांटने के विपक्ष के प्रयासों को विफल कर दिया।ALSO READ: महाराष्ट्र में क्यों घटा पवार का पावर, क्या शिंदे हैं शिवसेना के असली वारिस?
 
फडणवीस को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग : उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे मतदाताओं, भाजपा की टीम और पार्टी के नेताओं के समर्थन से विपक्ष के चक्रव्यूह को तोड़ने में सफल रहे। भाजपा के कुछ नेताओं ने फडणवीस को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है जिसके बीच फडणवीस ने कहा कि महायुति (भाजपा, शिवसेना और राकांपा) में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं है।ALSO READ: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के 5 बड़े कारण, भाजपा का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
 
महायुति नेता मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेंगे : फडणवीस ने मुंबई में कहा कि महायुति में शामिल दलों के नेता (अगले मुख्यमंत्री के बारे में) फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने दिखा दिया है कि एकनाथ शिंदे की पार्टी ही बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना है। चुनावी रुझानों के अनुसार भाजपा ने 10 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है और 120 पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

अगला लेख