NCP ने शिवसेना के सामने रखी शर्त, समर्थन चाहिए तो तोड़ना होगा NDA से नाता

Webdunia
रविवार, 10 नवंबर 2019 (22:30 IST)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने रविवार को कहा कि राज्य में सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी के समर्थन देने के बारे में सोचने से पहले उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना को भाजपा से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से अलग होना होगा। राज्यपाल ने शिवसेना को सरकार बनाने के लिए न्योता दिया।
 
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि उसके पास सदन में बहुमत नहीं है, इसलिए वह सरकार बनाने का दावा नहीं करेगी। इसके कुछ ही घंटे बाद राकांपा की ओर से यह बयान आया। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद 288 सदस्यीय सदन में भाजपा के 105 सदस्य हैं।
 
मलिक ने कहा कि शिवसेना को पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से निकलना होगा क्योंकि मोदी सरकार में इसका एक कैबिनेट मंत्री है। जब तक शिवसेना NDA नहीं छोड़ेगी तब तक हम घटनाक्रम पर नजर रखेंगे और इंतजार करेंगे। उल्लेखनीय है कि दक्षिण मुंबई से शिवसेना सांसद अरविंद सावंत केंद्रीय मंत्री हैं।
 
ALSO READ: Maharashtra में शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता, राज्यपाल ने सोमवार शाम 7.30 बजे तक का दिया समय
 
सरकार के गठन पर जारी गतिरोध पर मलिक ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त संख्या नहीं है, लेकिन हम भी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहते हैं। मलिक ने कहा कि शिवसेना अगर प्रस्ताव लेकर आती है, तो हमारी ओर से कुछ शर्तें होंगी जिन पर पार्टी को सहमत होना होगा।
 
उन्होंने कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत इस बात पर जोर देते आ रहे हैं कि उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री होगा। अगर उन्हें कांग्रेस और राकांपा का समर्थन चाहिए तो उन्हें भाजपा के साथ (दिल्ली) में सत्ता साझा करने पर अपना रुख स्पष्ट करना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More