Hanuman Chalisa

महाभारत में भीम गदा के अलावा और कौनसा शस्त्र चलाना जानते थे?

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (14:51 IST)
महाभारत काल में प्रत्येक योद्धा एक विशेष अस्त्र या शस्त्र को चलाने में निपुण था। पांडव पुत्र भीम की माता कुंती और पिता पवनदेव थे। भीम को वासुकि नाग ने दस हजार हाथियों का बल प्रदान किया था। भीम को गदा चलाना ही आता है परंतु वह एक और शस्त्र चलाना जानते थे।
 
महाभारत काल में बलराम के बाद भीम सबसे ज्यादा ताकतवर इंसान थे। उनके बार जरासंध को भी शरीरिक रूप से शक्तिशाली माना जाता था। श्रीकृष्ण के भाई बलराम ने भीम को गदा युद्ध सिखाया था और उन्होंने दुर्योधन को भी गदा युद्ध की शिक्षा दी थी। जरासंध भी गदा युद्ध में कौशल था। उस काल में बलराम, भीम, दुर्योधन और जरासंध के अलावा कोई भी ऐसा वीर नहीं था जो उनके जैसा गदायुद्ध जानता हो। भीम गदाधारी थे और वे मल्ल युद्ध में भी पारंगत थे। उन्होंने अपनी इस दोनों ही विद्या का प्रयोग करके सबसे शक्तिशाली जरासंध का वध किया था और महाभारत के अंत में दुर्योधन का भी वध कर दिया था।
 
भीम ने अपनी गदा के बल पर ही महाभारत के युद्ध में दुर्योधन के भाई  दु:शासन और उन्य कौरवों का वध कर दिया था। भीम ने ही अपनी शक्ति के बल पर वारणात के लक्षागृह की आग से माता कुंती और अपने भाइयों को बचाया था। उसी ने विराट राज्य के राजा के साले सेनापति कीचक का वध कर दिया था। घोसयात्रा के दौरान जब कर्ण गंधर्वो का सामना ना करके भाग गया और दुर्योधन बंदी बना लिया गया था तब  भीम ने ही अर्जुन के साथ मिलकर गंधर्वो की सेना को परास्त किया था।
 
युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ के लिए भीम पूर्व दिशा के सारे राजाओं पर विजय हासिल करने निकले थे। तब उन्होंने अंगदेश के राजा कर्ण को भी परास्त कर दिया था। यहां तक की भीम ने कुरुक्षेत्र युद्ध में अंगराज कर्ण को धनुर्युद्ध में भी परास्त किया था। भीम के बाण के प्रहार से कर्ण अचेत हो कर अपने रथ पर ही गिर गए थे। अंगराज कर्ण की हार से कौरवः की सेना, दुर्योधन तथा सम्राट धृतराष्ट्र भी चिंता में पड़ गए थे। तब भीम को कहीं और उलझा दिया गया था। कुरुक्षेत्र युद्ध में उन्होंने महामहिम भीष्म को भी परास्त किया था। 
 
संदर्भ : महाभारत

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

सभी देखें

धर्म संसार

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय

अगला लेख