Festival Posters

इंदौर में बुजुर्गों से अमानवीयता वाले वीडियो के जरिए महिला को मिला खोया पति

Webdunia
बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (00:29 IST)
इंदौर। नगर निगम कर्मचारियों द्वारा हाड़ कंपाने वाली ठंड में बेघर और बेसहारा बुजुर्गों को इंदौर की शहरी सीमा से जबरन बाहर छोड़े जाने की बहुचर्चित अमानवीय घटना की चौतरफा हुई निंदा के बीच इस पूरे घटनाक्रम ने एक महिला को उसके गुम हुए पति से मिला दिया।
 
पुष्पा सालवी नामक महिला ने पिछले शुक्रवार को बेघर और बेसहारा बुजुर्गों को इंदौर की शहरी सीमा से जबरन बाहर छोड़े जाने की सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो व फोटो देखे तो इसी दौरान उन्होंने सड़क पर बैठे अपने पति अनिल सालवी (50) को पहचान लिया। 
ALSO READ: इंदौर : बेसहारा बुजुर्गों के साथ अमानवीय बर्ताव से लगा दाग, जिलाधिकारी ने कहा- भगवान से माफी मांगी
चंदन नगर क्षेत्र के दामोदर नगर में रहने वाली 48 वर्षीय पुष्पा सालवी ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि मेरे पति अनिल सालवी महीनेभर से गायब थे। उसे हम लगातार तलाश कर रहे थे। मैंने चंदन नगर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी भी लिखाई थी।
ALSO READ: इंदौर नगर निगम के कर्मियों ने बेसहारा बुजुर्गों को जानवरों की तरह ट्रक में ठूंसकर शहर के बाहर छोड़ा!
उन्होंने कहा कि 29 जनवरी को सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो व फोटो को देखकर मैंने अपने पति को पहचान लिया। इसी बीच किसी व्यक्ति ने अचानक फोन कर बताया कि मेरे पति निपानिया इलाके में सड़क पर बैठे हैं। मैं तुरंत ऑटो रिक्शा से मौके पर पहुंची तो वहां पर मुझे मेरे पति मिले। पुष्पा ने कहा कि मेरे पति के आसपास 5 से 7 और बुजुर्ग भी बैठे थे। उन्होंने कहा कि ऑटो रिक्शा चालक को इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों ने निपानिया इलाके में पहुंचने का रास्ता तो बताया लेकिन इन कर्मचारियों ने उन्हें उनके पति को घर लाने में कोई सहायता नहीं की।
 
पुष्पा ने कहा कि सबसे पहले मैं अपने पति को मानसिक चिकित्सालय ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें दवा दी। इसके बाद वह अपने पति को 29 जनवरी को देर शाम को अपने घर पर लाई।  उन्होंने बताया कि पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई थी। चंदन नगर पुलिस थाना प्रभारी योगेश तोमर ने कहा कि इस व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट 15 जनवरी को की गई थी। उन्होंने कहा कि अब वह मिल गया है और अपने परिवार के साथ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

युद्ध का असर डाकोर तक: गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण मंदिर का अन्नक्षेत्र बंद

लापरवाही की आग में जलकर ‘खाक’ हुआ इंदौर फायर सिस्‍टम, नगर निगम ने भी अपने जैसी बदहाल की फायर सर्विस

हार्मूज को पूरी तरह बंद करेगा ईरान, असम में भाजपा को बड़ा झटका, 23 मार्च की बड़ी खबरें

ईरान-इजराइल युद्ध से तेल संकट गहराया, ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर पार

नवरात्र में बेटियों को बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र मिलना सकारात्मक संकेत : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख