dharma sangrah

सर्द हवाओं से मध्यप्रदेश में फिर बढ़ सकती है ठंड

Webdunia
बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (22:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में अचानक बदले मौसम के मिजाज के बाद आज लगभग अधिकतर स्थानों पर मौसम लगभग साफ रहा। इस बीच हवाओं के रुख में भी परिवर्तन हुआ, जिसके चलते एक बार फिर राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर ठंड का असर दिखाई दे सकता है।


भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम अचानक बदल गया था। इस बीच प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिश या फिर ओलावृष्टि हुई थी, जिसके चलते पारा गिर गया था। हालांकि आज प्रदेश भर में मौसम साफ रहा, जिसके चलते दिन में ठंड से राहत रही है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हवाओं का रुख उत्तर पूर्वी बना हुआ है, जिसके चलते पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। हालांकि इस बीच कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों के दौरान मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप खिली रही, जिसके चलते ठंड में राहत मिली है। यहां आगामी चौबीस घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा तथा पारे में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।  (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख