Hanuman Chalisa

Weather Prediction : मध्य प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अन्य 17 में भी भारी बारिश का अनुमान

Webdunia
शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (07:19 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, 17 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली के 4 जिलों में इस मानसून में भारी बारिश दर्ज की गई है।
 
आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी. के. साहा ने बताया कि प्रदेश के 6 जिलों राजगढ़, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, गुना एवं अशोकनगर में आगामी 24 घंटों में भारी से अति भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि इन छह जिलों में 64.5 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है।
 
साहा ने बताया कि इसके अलावा, प्रदेश के 17 जिलों श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, नीमच, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, धार, देवास, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, निवाडी और सागर में आगामी 24 घंटों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन 17 जिलों में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश का अनुमान है।
 
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के चाचौडा एवं भानपुरा में सबसे अधिक 11-11 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि नटेरन, कुंभराज, सिलवानी, लटेरी एवं गंजबासौदा में नौ-नौ सेंटीमीटर, बेगमगंज, ग्यारसपुर एवं पठानी में आठ-आठ सेंटीमीटर, केसली एवं जैसीनगर में सात-सात सेंटीमीटर, रेहली, राहतगढ़, बामौरी, राघौगढ़, उदयपुरा एवं ब्यावरा में छह-छह सेंटीमीटर और गुना में पांच सेंटीमीटर बारिश हुई है।
 
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून के दौरान 4 जिलों में ‘बहुत अधिक’ बारिश हुई जबकि 3 जिलों में ‘अधिक बरसात’ दर्ज की गयी। इस साल एक जून को मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद से केवल उत्तर पूर्व दिल्ली में ‘कम’ बारिश हुई है। यहां अब तक 149.9 मिमी बरसात हुयी है जबकि सामान्य तौर पर यहां 332.2 मिमी बरसात होती है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार कुल मिलाकर राजधानी में अब तक 40 प्रतिशत ‘अधिक’ बरसात हुई है। राजधानी में सामान्य तौर पर 293.4 मिमी की अपेक्षा 409.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

नवीनतम

जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक...मंत्रियों के बच्चे पढ़ रहे विदेश में! भारत में पेपर लीक का कोहराम, सोशल मीडिया पर फूटा छात्रों का गुस्सा!

अमेरिकी नागरिकता के पक्ष में फैसले से क्यों खुश हैं भारतीय

दतिया से टिकट कटने के बाद छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, कहा पार्टी फोरम पर रखूंगा बात, समर्थकों से भी की अपील

Weather Update: 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल में 400+ सड़कें बंद, सहारनपुर में भारी बारिश से कब्रें क्षतिग्रस्त

AI का नया कारनामा! मास्को में दो ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने की शादी, रोबोट डॉग लाया ब्रेस्लेट्स

अगला लेख