Daily Horoscope

MP : कमलनाथ बोले- मैं भी आइटम, आप भी आइटम, सभी आइटम...

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (12:46 IST)
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इमरती देवी के बयान के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। उपचुनाव से पहले भाजपा को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। बयान को लेकर भाजपा फ्रंटफुट पर आ गई है, वहीं कांग्रेस बयान पर बचाव की मुद्रा में है। भाजपा ने कमलनाथ पर बयान को लेकर निशाना साधा है।
 
इमरतीदेवी के खिलाफ अपमानजनक बयान के विरोध में आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा के अन्य नेता मौन उपवास पर बैठे और गांधीगिरी का प्रदर्शन किया। 
ALSO READ: बलिया गोलीकांड : आरोपी का पक्ष लेने पर BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह से हाईकमान नाराज, गिर सकती है गाज
अपने बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने कहा कि शिवराज शब्दों के अनर्थ फैलाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। चुनाव में 15 दिन शेष बचे हैं और शिवराज हताश हो गए हैं और शब्दों के अर्थ बदलकर चुनाव को जीतना चाहते हैं। 
 
दूसरी ओर कमलनाथ ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि हां मैंने आइटम कहा है, क्योंकि यह कोई असम्मानजनक शब्द नहीं है। मैं भी आइटम हूं, आप भी आइटम हैं और इस अर्थ में तो हम सभी आइटम हैं। लोकसभा और विधानसभा की कार्यसूची में आइटम नंबर लिखा जाता है, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भी आइटम नंबर लिखते हैं, क्या है असम्मानजनक है? 
इमरती देवी ने बताया कलंकनाथ : न्यूज चैनल एबीपी से बातचीत में इमरती देवी ने कहा कि वे कमलनाथ को बड़े भाई का दर्जा देती हैं। बात करते हुए इमरती देवी के आंसू भी निकल आए। 
ALSO READ: कमलनाथ के बयान के खिलाफ BJP नेताओं का मौन उपवास, इमरती देवी के निकले आंसू
उन्होंने कहा कि जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने मेरी खूब बेइज्जती की। इमरती देवी ने कहा कि कमलनाथ क्या कहते हैं कि महिला राजनीति नहीं कर सकती। अगर वे महिलाओं के लिए ऐसे बोलते हैं तो कमलनाथ नहीं कलंकनाथ हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख