1984 के सिख दंगों की सच्चाई सामने लाने के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री बनाएंगे फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’

विकास सिंह
शनिवार, 26 मार्च 2022 (12:16 IST)
भोपाल। कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके दर्द को बयां करने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ सुर्खियों में डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अब सिख दंगों के पीड़ितों को लेकर फिल्म बनाने जा रहे है। भोपाल में डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा कि  वह सिख दंगों की सच्चाई और पीड़ितों के दर्द को सामने लाने के लिए ‘द दिल्ली फाइल्स’ नाम से फिल्म बनाने जा रहे है। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि सिख दंगा देश की एक ऐसी विभीषिका है जिस पर आज बात नहीं की जाती।

हलांकि विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा कि उनके मन में फिल्म का नाम बदलकर भारत फाइल्स करने का विचार आ रहा है और हो सकता है कि वह फिल्म का नाम भारत फाइल्स कर दें। देश में कई समुदायों को विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा है और वह अपनी फिल्मों के जरिए इन समुदायों के दर्द को सामने लाना चाहते है। 
 
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स बनाने में उन्हें खासा संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर का सच इतना सच है कि लोगों के यह झूठ लगता ही है। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि लोग आज सच जनाने के लिए आगे आ रहे है और खुद रिसर्च कर रहे है। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पर 35 कश्मीरी पंडितों के नरंसहार को लेकर ट्वीटर ट्रैंड चल रहा है।  

द कश्मीर फाइल्स पर बॉलीवुड मना रहा शोक-वहीं द कश्मीर फाइल्स को लेकर बॉलीवुड में उठ रहे विरोध के सुर पर उन्होंने कहा कि आज कश्मीर फाइल्स की सफलता पर पूरा बॉलीवुड शोक मना रहा है। उन्होंने कहा कि वह किसी गिरोह का सदस्य नहीं बन सकते है इसलिए उनका बॉलीवुड से मेरा कोई नाता नहीं और उन्होंने बरसों पहले इंड्रस्ट्री को छोड़ दिया है। बॉलीवुड का सिस्टम मानकर चलता है ऑडियंस मूर्ख है इसलिए वह फिल्मों के नाम पर बिना रिसर्च कुछ भी दिखाता है। 
 
भोपाल में बनाएंगे जीनोसाइड म्यूजिम-भोपाल में चित्र साधना के फिल्म फेस्टिवल में आए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा कि वह भोपाल में विश्व का पहला जीनोसाइड म्यूजियम बनाना चाह रहे है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मदद मांगी है और मुख्यमंत्री उन्हें मदद देने का भरोसा दिलाया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

यूनियन कार्बाइड के कचरे को भस्म करने के दूसरे दौर का परीक्षण टला, बुधवार शाम से शुरू होने की संभावना

अरविंद केजरीवाल 10 दिवसीय विपश्यना सत्र के लिए पहुंचे पंजाब

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, 5 घायल, केबल कनेक्शन को लेकर विवाद

Chattisgarh: कबीरधाम में 6 महिला पंचों की जगह उनके पतियों ने शपथ ली, जांच के आदेश

सफलता का मूल मंत्र है राष्ट्र सर्वोपरि की भावना: अश्विनी वैष्णव

अगला लेख
More