Hanuman Chalisa

विधानसभा अध्यक्ष के लिए विजय शाह होंगे भाजपा के उम्मीदवार, कांग्रेस की होगी अग्नि परीक्षा

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी ने सदन में कांग्रेस को घेरने के लिए आखिरकार अपना दांव चला दिया है। बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का फैसला किया है और पार्टी के सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री विजय शाह विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के उम्मीदवार होंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि बीजेपी विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी और पार्टी के सीनियर विधायक विजय शाह पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

आज विधानसभा सत्र के पहले दिन बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिए। बीजेपी के विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव लड़ने से विधानसभा सत्र में अब कांग्रेस के सामने चुनौतियां बढ़ गई हैं।

मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने सीनियर विधायक एनपी प्रजापति को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी की ओर से अध्यक्ष पद के लिए विजय शाह के लिए चुनाव लड़ने से अब सदन में फ्लोर टेस्ट का रास्ता साफ होगा। अध्यक्ष पद के लिए होने वाली वोटिंग के लिए कांग्रेस के सामने अपने सहयोगी दलों को एकजुट रखना चुनौतीपूर्ण होगा।

बहरहाल सदन का मौजूदा सियासी गणित अभी कांग्रेस के पक्ष में है। अगर बात करें सदन के मौजूदा सियासी समीकरणों की तो कांग्रेस के खुद के 114 विधायक सदन में हैं।

सपा से एक, बसपा के दो और चार निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सदन में सरकार के पक्ष में कुल विधायकों की संख्या 121 है। बीजेपी 109 विधायकों के साथ विधानसभा में विपक्ष में मौजूद है। अगर आंकड़े देखे जाएं तो कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष के लिए कोई मुश्किल का सामना नहीं कर पड़ेगा।

बीजेपी के इस दांव के बाद अब सबकी नजर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव पर टिक गई है। अब देखना होगा कि विधानसभा में फ्लोर पर कांग्रेस बीजेपी को मात देकर अपना अध्यक्ष चुन लेती है या मध्यप्रदेश विधानसभा में फिर कोई इतिहास बनता हुआ दिखाई देगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: केन्द्रीय मंत्रियों और CJP प्रतिनिधियों के बीच बातचीत खत्म

NEET प्रदर्शन विवाद : पुलिस लाठीचार्ज वाली याचिका मामले में क्यों भड़के CJI सूर्यकांत?

दिल्ली में Gen-Z का ‘मीम वार’, NEET लीक के खिलाफ सड़कों पर शेयर हुआ क्रिएटिविटी और ह्यूमर का डोज

गुजरात में 14 घंटे में 400 मिमी बारिश से तबाही, जानें वैज्ञानिकों का अनुमान क्यों गलत साबित हुआ?

DU की एडवाइजरी पर भड़के राहुल गांधी, कहा- छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?

अगला लेख