मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच ‘वीडियो वॉर’

विकास सिंह
सोमवार, 17 जुलाई 2023 (15:20 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता जहां एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे है, वहीं पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुके प्रदेश में वोटरों तक अपनी बात पहुंचाने और एक दूसरे पर निशाना साधने के लिए सियासी दलों के बीच वीडियो वॉर शुरु हो चुका है। सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर तीखे वार कर रहे है।

आज सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा की ओर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए 2003 के पहले के मध्यप्रदेश के हालत को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। प्रदेश में शिवराज सरकार की ओर से एक महीने के माने जा रहे विकास पर्व को लेकर भाजपा के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया कि नब्बे के दशक में जन्मे युवा जानते हैं, तब के बीमारू और अब के विकसित मध्यप्रदेश में फर्क है।

प्रदेश में 2003 पहले की कांग्रेस सरकार भाजपा की इस हमले से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि शिवराज की हकीकत बतता आल्हा अवश्य सुनें।  

‘का बा’ के जवाब में  ‘मामा मैजिक’-एमपी में  चुनावी म्यूजिकल वॉर में मध्यप्रदेश के बाहर की गायिकाओं की एंट्री हो गई है। भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के “एमपी में का बा” के जरिए शिवराज सरकार पर हमला बोलने के बाद अब बुदेलखंडी गायिका अनामिका जैन अंबर में मामा मैजिक करते के टाइटल से नेहा राठौर को जवाब दिया है। अनामिका ने अपने गाने के जरिए शिवराज सरकार के शासन काल की जमकर तारीफ करने के साथ नेहा सिंह राठौर के “का बा” पर भी तंज कसा है।

नेहा सिंह राठौर और अनमिका जैन अंबर के दोनों गानों को कांग्रेस और भाजपा के नेता अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तेजी से शेयर कर रहे है। इसके साथ ही  भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर को अपने ही अंदाज में भाजपा युवा मोर्चा के युवा नेता सुनील कुमार साहू ने भी अपने अंदाज में करारा जवाब दिया है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या कहा?

India Pakistan Ceasefire : 6 दिन में पहली बार कश्मीर में शांति से कटी रात

LIVE: भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं ट्रंप, जानिए क्या कहा?

पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

चीन ने भी किया सीजफायर का समर्थन, पाकिस्तान को लेकर NSA अजीत डोभाल से क्या कहा?

अगला लेख
More