पुष्कर धामी की मोहन यादव से मुलाकात, उत्तराखंड के CM का MP के शहर से पुराना नाता

Webdunia
सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (18:27 IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मध्यप्रदेश के सागर जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले राज्य की राजधानी भोपाल पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। धामी दिन में विशेष विमान से भोपाल पहुंचे।
 
भोपाल पहुंचने पर राजकीय विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डॉ यादव और धामी सागर जिले के लिए रवाना हो गए। दोनों वरिष्ठ नेता सागर में मुख्य रूप से लाखा बंजारा झील के सौंदर्यीकरण कार्यों के लोकार्पण के साथ ही विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन संबंधित कार्यक्रम में शामिल हुए। 
 
आपसी सहयोग पर चर्चा : धामी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सागर गौरव दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने से पहले भोपाल (मध्यप्रदेश) में माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट की। इस अवसर पर राज्य के विकास, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ।
 
धामी ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच साझेदारी को नई दिशा देने के लिए हम मिलकर काम करेंगे। यह सहयोग हमारे साझा विकास और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने अपना बचपन मध्‍यप्रदेश के सागर में गुजारा है। इतना ही नहीं, उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी उनकी यहीं पर हुई है। ALSO READ: CM धामी का बड़ा फैसला, आम लोगों को भी उपलब्ध होगा उत्तराखंड निवास
<

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज "सागर गौरव दिवस" कार्यक्रम में सम्मिलित होने से पहले भोपाल (मध्य प्रदेश) में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट की।

इस अवसर पर दोनों के मध्य राज्य के विकास, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/gH9MsE5NsG

— CM Office Uttarakhand (@ukcmo) December 23, 2024 >
वहीं, मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट में कहा- बुंदेलखण्ड बन रहा बुलंद… उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी की गरिमामयी उपस्थिति में बुंदेलखंड की धड़कन सागर शहर के 'गौरव दिवस' के अवसर पर लाखा बंजारा झील के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं क्षेत्र को विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन व लोकार्पण की सौगात दी।
<

बुंदेलखण्ड बन रहा बुलंद…

उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी की गरिमामयी उपस्थिति में बुंदेलखण्ड की धड़कन सागर शहर के 'गौरव दिवस' के अवसर पर लाखा बंजारा झील के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं क्षेत्र को विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन व लोकार्पण की… pic.twitter.com/7HeAh9RrcU

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 23, 2024 >
कार्यक्रम में सागर शहर से बुंदेलखण्ड का नाम समूचे विश्व में रोशन करने वाली विभूतियों को 'सागर गौरव' से सम्मानित किया एवं 24 लाख से अधिक बहनों को ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना हेतु ₹26 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।
 
इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी, कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। 
Show comments

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

More