उज्जैन में 12 साल की लड़की से दरिंदगी, खून से सनी अर्धनग्न अवस्था में 2.5 घंटे तक घूमती रही मासूम

Webdunia
बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (09:44 IST)
Ujjain News in Hindi : मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामना आया है। एक 12 साल की मासूम ढाई घंटे तक खून से सनी अर्धनग्न लड़की ढाई घंटे भटकती रही। उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें हैं।
 
खून से सनी अर्धनग्न बच्ची ढाई घंटे तक सड़क पर भटकती रही। इसके CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। कई लोगों ने उसे देखा, लेकिन ना उसे किसी ने रोका और ना ही पुलिस को सूचना दी।
 
महाकाल थाना क्षेत्र में बड़नगर रोड पर स्थित दांडी आश्रम के पास सोमवार शाम बच्ची घायल हालत में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने थे। उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से इंदौर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है।
 
पुलिस के अनुसार बच्ची उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है। वह यह नहीं बता पा रही है वह कब और कैसे उज्जैन तक आई?
<

उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ अत्यंत क्रूरतापूर्ण दुराचार का मामला देखकर रूह कांप जाती है। 12 साल की बेटी के साथ जिस तरह का दुष्कृत्य हुआ और जिस तरह से वह अर्धनग्न अवस्था में शहर के कई इलाकों में भागती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई, उससे मानवता शर्मसार हो जाती है।
ऐसी…

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 27, 2023 >
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ अत्यंत क्रूरतापूर्ण दुराचार का मामला देखकर रूह कांप जाती है। 12 साल की बेटी के साथ जिस तरह का दुष्कृत्य हुआ और जिस तरह से वह अर्धनग्न अवस्था में शहर के कई इलाकों में भागती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई, उससे मानवता शर्मसार हो जाती है। उन्होंने मुख्‍यमंत्री से अपराधियों को सख्‍त सजा और पीड़ितों को उपचार के लिए 1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: दिल्ली में फिर बढ़ने लगी गर्मी, IMD का देश के अनेक राज्यों में बारिश का अलर्ट

LIVE: पुलवामा के त्राल में मुठभेड़, TRF को UN की आतंकी सूची में शामिल कराने के प्रयास तेज

क्या US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निगाह नोबेल शांति पुरस्कार पर है?

बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में आग, 5 की मौत

कहानी पाकिस्तान के इस्लामी बम की

अगला लेख