Hanuman Chalisa

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से मप्र में 23000 ट्रकों के चक्के थमे

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (00:45 IST)
इंदौर। जीएसटी की विसंगतियों और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर ट्रांसपोर्टरों की सोमवार से शुरू राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मध्यप्रदेश में खासा असर देखा गया। ट्रक परिचालकों के शीर्ष संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने यह हड़ताल दो दिन के लिए बुलाई है। 
 
मध्यप्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परविंदर सिंह भाटिया ने बताया, हड़ताल के कारण सूबे के कुल 25,000 ट्रकों में से 23,000 ट्रक रोक दिए गए हैं। खाने-पीने की चीजों और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए करीब 2000 ट्रक चलाए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों को त्योहारों के दौरान परेशानी न हो। 
 
भाटिया ने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल से सूबे में करीब 400 करोड़ रुपए का ट्रांसपोर्ट कारोबार ठप पड़ने का अनुमान है। उन्होंने मांग की कि डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए, क्योंकि अलग-अलग राज्यों में इस ईंधन की अलग-अलग कीमतों के कारण ट्रांसपोर्टरों को खासी परेशानी हो रही है।
 
भाटिया ने कहा, मध्यप्रदेश में राज्य सरकार डीजल पर ऊंची दर से मूल्य संवर्धित कर (वैट) और अन्य कर वसूलती है। सूबे में मिलने वाला डीजल अन्य राज्यों के मुकाबले काफी महंगा है जिससे हमें कारोबार में वित्तीय मुश्किलें हो रही हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

अगला लेख