मध्यप्रदेश के पेंच बाघ अभयारण्य में बाघिन टी-4 ने दिया 4 शावकों को जन्म

Webdunia
मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (22:18 IST)
सिवनी (मप्र)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले स्थित पेंच बाघ अभयारण्य में बाघिन टी-4 ने 4 शावकों को जन्म दिया है। बाघिन अब तक कुल 5 बार में 20 शावकों को जन्म दे चुकी है। 'पाटदेव' नाम से मशहूर इस बाघिन टी-4 का जन्म साल 2010 में 'सुपरमॉम कॉलरवाली बाघिन' से जन्मे 5 शावकों के साथ हुआ था जिसके नाम पर 29 शावकों को जन्म देने का विश्व कीर्तिमान दर्ज है।
 
पेंच बाघ अभयारण्य के उप क्षेत्र संचालक रजनीश सिंह ने कहा कि पाटदेव बाघिन (टी-4) के 4 नन्हे शावकों को सोमवार, 9 जनवरी को सफारी के दौरान पर्यटकों ने भी देखे हैं। उन्होंने कहा कि इस बाघिन ने पेंच के जंगल में 5वीं बार 4 शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले इस बाघिन ने 2014 से 2020 के बीच अलग-अलग साल में कुल 4 बार में 16 शावकों को जन्म दिया था।
 
सिंह ने बताया कि साल 2014 में बाघिन ने पहली बार 4 शावकों को जन्म दिया था जिसमें से 2 नर शावकों की मौत हो गई थी, शेष सभी वयस्क होने तक बाघिन के साथ रहे। 5वीं बार में बाघिन ने 4 शावकों को जन्म दिया है। बाघिन अब तक 5 बार में 20 शावकों को जन्म दे चुकी है। टी-4 बाघिन की उम्र वर्तमान में 12 साल है, जो पूरी तरह स्वस्थ है।
 
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह सफारी कर रहे पर्यटकों के सामने से जैसे ही जंगल की कच्ची सड़क पार करती पाटदेव बाघिन निकली, उसके पीछे-पीछे करीब 2 माह उम्र के नन्हे 4 शावक चहलकदमी करते सड़क पर आ गए। बाघिन के साथ 4 नन्हे शावकों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। पर्यटकों ने मोबाइल व कैमरे पर बाघिन और नन्हे शावकों के वीडियो, फोटो रिकॉर्ड कर लिए। इंटरनेट पर बाघिन और उसके नन्हे शावकों के वीडियो खूब प्रसारित हो रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक कॉलरवाली बाघिन की विरासत को पाटदेव बाघिन आगे बढ़ा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

LIC अधिकारी को आतंकियों ने कलमा पढ़ने के लिए कहा था, CM डॉ. मोहन यादव ने सुशील नथानियल की पार्थिव देह को दी श्रद्धांजलि

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

Pahalgam Terror Attack : आतंकियों की जानकारी देने वाले को 20 लाख का इनाम, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया ऐलान

Pahalgam Terror Attack : भारत में पाकिस्तानी दूतावास बंद, सिंधु जल समझौता खत्म, सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द, सीसीएस की बैठक में बड़े फैसले

अगला लेख