Hanuman Chalisa

लॉकडाउन नियम तोड़ने वालों के प्रकरण वापस लेगी सरकार, शिवराज का बड़ा फैसला

Webdunia
गुरुवार, 8 जून 2023 (16:47 IST)
भोपाल। कोरोना काल में कोराना से जान बचाने के लिए कोविड प्रोटोकाल फॉलो करना अनिवार्य था। लेकिन कई ऐसे लोग थे, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया था। हालांकि मध्यप्रदेश सरकार अब ऐसे लोगों पर लगाए गए प्रकरण वापस लेने जा रही है। इससे कई लोगों को राहत मिलेगी। सरकार ने उन सभी लोगों पर दर्ज प्रकरण वापस लेने का फैसला किया है, जिन्होंने कोरोना काल में लाकडाउन उल्लंघन किया था। इसके अंतर्गत साधारण धाराओं के तहत लगाए गए सभी केस वापस लिए जाएंगे। ये जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी।

कई लोगों को मिलेगी राहत : प्रदेश सरकार के इस अहम फैसले से ऐसे कई लोगों को राहत मिलेगी, जिनके ऊपर उस समय साधारण धाराओं के तरह मामले दर्ज किए गए थे। उन्होने बताया कि ‘कोविड लॉकडाउन के समय लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर पाने पर लगे साधारण धाराओं के सभी केस न्यायालयों से वापस लेगी।’ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे सभी केस वापस लेने के निर्देश दे दिए हैं।

क्या थे लॉकडाउन के नियम : बता दें कि लॉकडाउन में वायरस से बचाव के लिए सरकार ने नियम बनाए थे। इनमें मास्क पहने बिना बाहर निकलना, बिना अनुमति बाहर निकलना, उस समय बनाए गए नियमों का पालन नहीं करना, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन सहित कई अन्य तरह के मामले होंगे। कोविड-19 के समय कई लोगों ने इन नियमों का उल्लंघन किया था और इस कारण उनके ऊपर अलग अलग तरह के केस दर्ज हुए थे। लेकिन अब शिवराज सरकार के इस फैसले से ऐसे कई लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें कोर्ट के चक्कर भी नहीं काटने होंगे।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख