Hanuman Chalisa

मप्र के महाविद्यालयों में 5 अगस्त से प्रारंभ होगी ऑनलाइन ई-प्रवेश प्रक्रिया

Webdunia
शनिवार, 1 अगस्त 2020 (01:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आधिकारिक जानकारी में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में विभाग द्वारा ऑनलाइन ई-प्रवेश की सुविधा प्रदान की गई है। प्रवेश प्रक्रिया 5 अगस्त से प्रारंभ होगी।

इसी तरह बीएड की काउंसलिंग हेतु 4 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। ऑनलाइन ई-प्रवेश के तहत स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु अर्हताकारी परीक्षा का डाटा एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।

एमपी ऑनलाइन के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापित आवेदकों को सत्यापन या प्रवेश के लिए महाविद्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश शुल्क का भुगतान ई-प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल विकल्पों का उपयोग करते हुए कर सकेंगे।

ऑनलाइन प्रवेश के समय 50 प्रतिशत प्रवेश शुल्क ही देना होगा। शेष शुल्क दो किश्तों में संबंधित महाविद्यालय में अध्ययन के किए उपस्थित होने पर डिजिटल माध्यम से जमा कराना अनिवार्य होगा। ‌स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित न होने की स्थिति में प्रावधिक प्रवेश हेतु प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्राप्त अंकों का प्रतिशत ऑनलाइन पंजीयन के समय दर्ज करना होगा।
शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में सत्र 2020-21 हेतु केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश की व्यवस्था होगी।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

अगला लेख