Hanuman Chalisa

शाजापुर में महाराणा प्रताप जयंती जुलूस पर पथराव, तनाव के बाद भारी पुलिसबल तैनात

Webdunia
शनिवार, 16 जून 2018 (15:11 IST)
शाजापुर। मध्यप्रदेश के शाजापुर शहर में शनिवार को राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शौर्य यात्रा पर पथराव के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है साथ ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 


 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर राजपूत समाज द्वारा नई सड़क से बस स्टैंड तक शौर्य यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा जब मनिहारवाड़ी क्षेत्र में पहुंची तो यहां मंदिर के पास बने मंच से जुलूस का स्वागत किया गया। इसी बीच, कुछ उपद्रवियों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। 
 
पत्थरबाजी की इस घटना के बाद जुलूस निकाल रहे लोग भी उग्र हो गए। कुछ देर बाद विवाद हिंसक रूप ले लिया। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। उपद्रवियों ने 6 मोटरसाइकिल और 2 ‍ऑटो रिक्शा भी आग के हवाले कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंच गए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्‍लियां, कई डॉग्‍स का नहीं चल रहा पता

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों के नामों का एलान, 15 जुलाई को ओरछा में बैठक

डिलीवरी बॉय और 'MBA ड्रॉपआउट' से WhatsApp की कमान संभालने तक: CRED के Kunal Shah की ये कहानी आपको रोने और फिर सैल्यूट करने पर मजबूर कर देगी

अगला लेख