dipawali
✕

राघौगढ़ में तनाव, निषेधाज्ञा लागू

Webdunia
शनिवार, 13 जनवरी 2018 (10:24 IST)
गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के राघौगढ में देर रात दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के आमने सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल ऐहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा लागू कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
 
कलेक्टर राजेश जैन ने बताया कि राघौगढ में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। देर रात स्थिति को नियंत्रित करने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई।
 
राघौगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रक्रिया चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघौगढ में नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी आमने सामने हैं। शुक्रवार देर रात कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह और भाजपा विधायक ममता मीणा के समर्थक आमने सामने आ गए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने हल्का बलप्रयोग करके भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान अश्रु गैस के गोले भी छोड़े गए।
 
पुलिस सूत्रों ने कहा कि चुनावों के मद्देनजर पुलिस बल पहले से सतर्क था। इसलिए अनहोनी के पहले ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। राघौगढ़ में चुनाव प्रचार चल रहा है और अगले सप्ताह मतदान होगा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख