Publish Date: Thu, 11 Mar 2021 (12:38 IST)
Updated Date: Thu, 11 Mar 2021 (14:15 IST)
इंदौर। शहर के लिंबोदी इलाके में एक तेंदुआ घुस आया और उसने एक महिला समेत 4 लोगों को घायल कर दिया। तेंदुए ने बुधवार को भी करीब 6 घंटे तक वन विभाग की टीम को को छकाया और फिर गेहूं के खेत में गुम हो गया। गुरुवार सुबह यह तेंदुआ एक बार फिर लिंबोदी इलाके में नजर आया। हालांकि बाद में वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश करके पकड़ लिया।
गुरुवार को जिस समय तेंदुआ राला मंडल से निकलकर लिंबोदी में पहुंचा महिला किचन में खाना बना रही थी और उनके पति खेमराज राठौर नहा रहे थे। अचानक तेंदुआ घर में पीछे के रास्ते से घर में घुसा तो महिला उसे देखकर भागी तो तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से महिला जख्मी हो गई। तेंदुए ने महिला को तीन दांत गड़ा दिए।
पति ने आवाज सुनी तो बाहर निकलकर उसे भगाया। जिस समय तेंदुए ने हमला किया उस समय उनके छोटे-छोटे दो बच्चे भी घर में ही मौजूद थे। वन विभाग की टीम पहुंच गई है, लेकिन तेंदुए को अभी पकड़ा नहीं जा सका है।
इंदौर में तेंदुए का हमला कई लोगों को जख्मी किया Indore में तेंदुए का हमला, कई लोगों को घायल किया, मची अफरातफरी इंदौर शहर के लिंबोदी इलाके में एक तेंदुआ घुस आया उसने एक महिला समेत 4 लोगों को घायल कर दिया घायल चार लोगों में वनकर्मी और चौकीदार भी शामिल तेंदुए ने बुधवार को भी करीब 6 घंटे तक वन विभाग की टीम को छकाया था मौके पर मौजूद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लिम्बोदी और इसके आस-पास के रिहायशी इलाके में तेंदुए के हमले में घायल चार लोगों में वनकर्मी और चौकीदार भी शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की मदद से तेंदुए को पकड़ने का अभियान जारी है और लिम्बोदी के आस-पास रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक यह तेंदुआ रिहायशी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में छिपकर बैठा था और वन विभाग के कर्मचारी विशेष बंदूक से उसे बेहोश करने के प्रयासों में जुटे थे।
इससे पहले बुधवार को तेंदुए ने तेंदुए ने 3 बार वन विभाग की रेस्क्यू टीम पर हमला भी किया। तेंदुए को पकड़ने के लिए बकरी को भी पिंजरे में रखा गया है। रातभर वन विभाग की टीम ने उसकी निगरानी भी की थी।
webdunia
Publish Date: Thu, 11 Mar 2021 (12:38 IST)
Updated Date: Thu, 11 Mar 2021 (14:15 IST)