dharma sangrah
✕

मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सुलोचना रावत भाजपा में शामिल

Webdunia
रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (14:21 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस महीने के अंत में एक लोकसभा एवं जोबट सहित तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को करारा झटका लगा है। जोबट सीट से पूर्व विधायक सुलोचना रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई।

सुलोचना रावत आदिवासी नेता हैं और वर्ष 2002-03 में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुकीं हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रभावित होकर शनिवार देर रात सुलोचना रावत एवं उनके पुत्र एवं युवा नेता विशाल रावत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा परिवार में उनका स्वागत है।

मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा एवं तीन विधानसभा सीटों जोबट, पृथ्वीपुर एवं रैगांव पर होने वाले उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को मतों की गिनती होगी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा रावत को जोबट सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

'बच गए' लिखकर अमिताभ बच्चन ने बढ़ाई फैंस की धड़कन! घर पर हमले की थी बड़ी साजिश, दो शार्पशूटर गिरफ्तार

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

छठी मैया की भक्ति में रमे सीएम पुष्कर सिंह धामी! खटीमा के घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

अगला लेख