Hanuman Chalisa

हाथ पैर बंधवाकर कराया फोटो शूट, छात्रा ने खुद ही रची अपहरण की साजिश

पिता से मांगी 30 लाख की फिरौती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 21 मार्च 2024 (09:52 IST)
student herself conspired to kidnap : पिछले दिनों मध्यप्रदेश की एक छात्रा के कोटा में अपहरण (kidnapping) की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भी राजस्‍थान के मुख्यमंत्री भजनलाल (Bhajan Lal) से बात भी की थी। इस मामले में छात्रा ने अपहरण की साजिश रचते हुए खुद ही हाथ पैर बंधवाकर फोटो शूट कराया था और अपने पिता से 30 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी थी।

ALSO READ: एमपी की छात्रा का कोटा में अपहरण, सिंधिया ने की राजस्‍थान CM से बातचीत
 
पुलिस ने किया खुलासा : कोटा में बीते दिन मध्यप्रदेश की एक छात्रा के अपहरण की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। हालांकि अब इस मामले का कोटा (राजस्थान) पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कोटा पुलिस ने इस बारे में हैरान करते कहा कि छात्रा की कोई किडनैपिंग नहीं हुई थी। वह मध्यप्रदेश के ही इंदौर शहर में रह रही थी। इस छात्रा के अपहरण की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया था। उन्होंने इस मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी बातचीत की थी।

ALSO READ: प्रोफेसर ने किया प्रपोज, नहीं मानी तो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप
 
यह है पूरा मामला : छात्रा के पिता ने कहा था कि मध्यप्रदेश के शिवपुरी की उनकी 21 वर्षीय बेटी कोटा के एक छात्रावास में रह रही थी। उन्होंने दावा किया था कि उनकी बेटी का अपहरण हो गया है और अपहरणकर्ताओं ने उनसे 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। युवती के पिता ने 30 लाख रुपए की फिरौती मांगे जाने का दावा करते हुए कहा कि उनकी बेटी की कुछ तस्वीरें भी उन्हें मिलीं जिनमें उसके हाथ-पैर बंधे हुए नजर आ रहे हैं। 
 
मामले में सिंधिया ने लिया था संज्ञान : शिवपुरी जिले में रहने वाली एक छात्रा का राजस्थान के कोटा में कोचिंग से फिरौती के लिए कथित तौर पर अपहरण किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात की थी। सिंधिया ने पीड़िता के परिवार को आश्वासन दिया था कि छात्रा को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से जल्द बचा लिया जाएगा।
 
विदेश जाने के लिए रची गई साजिश : इस पूरे मामले पर एसपी अमृता दुहन ने जानकारी दी है कि कोई अपहरण नहीं हुआ था। जो सबूत मिले हैं उसके अनुसार ये अपहरण फर्जी था और छात्रा इंदौर में ही रह रही थी। छात्रा के साथ इस प्लानिंग में उसके 2 दोस्त भी थे। एसपी ने बताया कि पढ़ाई के लिए उनकी विदेश जाने की योजना थी जिसके लिए उन्हें पैसों की जरूरत है और इसलिए उसने अपने माता-पिता से इसकी मांग की है। 
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

नवीनतम

Bharat Mata Controversy : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- शास्त्रों में नहीं है भारत माता का उल्लेख, अयोध्या में RSS पर निशाना

Sonam Wangchuk News: अस्पताल से सोनम वांगचुक का मैसेज, 20 जुलाई संसद मार्च को सफल बनाने की अपील, पत्नी ने दिल्ली HC में लगाई याचिका

Monsoon Alert : पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, राजौरी में 200 गाड़ियां बहीं, इन राज्यों में रेड अलर्ट

CM मोहन यादव का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब

CM योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

अगला लेख