‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए भाजपा दफ्तर से ले सकेंगे तिरंगा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुविधा केंद्र का किया उदघाटन

प्रदेश अध्यक्ष ने कि प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील

विकास सिंह
मंगलवार, 2 अगस्त 2022 (19:34 IST)
भोपाल। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच चलने वाले ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत हर घर राष्ट्रीय ध्वज लगे इसके लिए हर आम नागरिक को राष्ट्रीय तिरंगा आसानी से उपलब्ध हो इसके लिए भाजपा के प्रदेश कार्यालय सहित 1070 मंडलों और जिला केन्द्रों पर सुविधा केन्द्र बनाए जा रहे है। इन सुविधा केन्द्र में लोगों को न्यूनतम शुल्क पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध होंगे।
 
आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुविधा केंद्र का शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारा संकल्प है कि मध्यप्रदेश के हर घर पर पूरे सम्मान के साथ आम नागरिक तिरंगा फहराए। इसके लिए प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश भर में बडे स्तर पर संपन्न होगा। आमजन को असुविधा न हो, सभी को राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्ध हो इसके लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज खादी ग्रामोद्योग, डाक घर और अन्य शासकीय कार्यालयों के माध्यम से विक्रय हेतु निर्धारित किया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी जिला और मंडल स्तर पर सुविधा केन्द्र बनाए जा रहे हैं, ताकि आमजन को अपने घरों पर लगाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज आसानी से उपलब्ध हो। 
 
भाजपा ने लोगों को तिरंगा खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सुविधा केन्द्र से राष्ट्रीय ध्वज खरीद किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और देशभक्ति के भाव के साथ अमृत महोत्सव के पर्व में सहभागी बनें। 

हर घर तिरंगा अभियान पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर भाजपा अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को हर अच्छे अभियान से दिक्कत है। कोरोना काल में वैक्सीनेशन के अभियान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुनियाभर में प्रशंसा हुई, उसमे भी कांग्रेस को दर्द हुआ। अब ‘हर घर तिरंगा’ के देशव्यापी अभियान से कांग्रेस को पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस को देशभक्ति व राष्ट्रभक्ति से हमेशा पीड़ा होती है, यह कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा लगना यह भारत का सम्मान और अभिमान है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था को निगल रहा आतंकवाद का कैंसर : जयशंकर

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला, चुनाव प्रचार के दौरान फेंके पत्थर

भारतीय वाहन उद्योग होगा दुनिया में नंबर 1, नितिन गडकरी ने की भविष्‍यवाणी

राहुल गांधी का मोहन भागवत पर बड़ा हमला, गांधी और अंबेडकर को लेकर कही यह बात

महाकुंभ में नागा, अघोरी और कल्पवासियों की दुनिया करीब से देखने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर मामले में सोमवार को संजय राय को सजा सुनाएगी कोर्ट

Rahul Gandhi को नहीं पता कि इंदिरा और नेहरू ने संविधान के साथ कैसे छेड़छाड़ की : जेपी नड्डा

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में ब्लास्ट, कई टेंट जले

LIVE: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग

Delhi Assembly Election 2025 : अरविंद केजरीवाल पर हमले को लेकर AAP गढ़ रही है फर्जी कहानी, क्या बोले प्रवेश वर्मा

अगला लेख
More