Hanuman Chalisa

सागर में सोशल मीडिया पर धारा 144

Webdunia
गुरुवार, 22 मार्च 2018 (11:35 IST)
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया के लिए धारा 144 लागू कर दी है।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार सागर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कहा है कि व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर सहित अन्य इसी प्रकार की सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स पर आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले संदेश प्रसारित करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी।
 
विवादित पोस्ट को फॉरवर्ड करने, उसे लाइक करने या उस पर कमेंट करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। धारा 144 को बुधवार से लागू किया गया है। यह 20 मई तक प्रभावी रहेगी। कलेक्टर ने बताया कि सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप या फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो, ऑडियो प्रसारित करने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए हैं।
 
सागर में बुधवार को व्हाट्सएप पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसके बाद सदर क्षेत्र में तनाव की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कुछ संगठनों ने इस पर विरोध प्रकट किया गया जिसके बाद पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर रवाना कर दिया गया था। इसी के मद्देनजर  सोशल मीडिया पर निषेधाज्ञा लागू की गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

क्या 'चीन की दीवार' को नहीं देख पाएंगी आने वाली पीढ़ियां?

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी, अतीक अहमद जैसा हाल कर देंगे

योगी सरकार में बढ़ा 40 फीसदी दुग्ध उत्पादन, देश में उत्‍तर प्रदेश नंबर वन

व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, ट्रंप ने कूड़ेदान में फेंका ईरान का 10 बिंदुओं का प्रस्ताव

LIVE: असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान का उत्साह, दिग्गजों ने भी डाले वोट

अगला लेख